बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल महिला ठेकाकर्मियों को साड़ी वितरित किया। इस दौरान सभी मजदूरों को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का सुझाव दिया।
बिक्रम संवत 2080 वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्लपक्ष चतुर्थी (25/03/2023 चैत्र नवरात्र का चौथा दिन) को मां कुष्मांडा की पूजा अर्चना उपरांत आस्था, अर्चना, सहायता, पर्यावरण संरक्षण से संमिश्रित भक्तिभावपूर्ण माहौल में श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा ने निविदा अंतर्गत कार्य कर रहे सभी 60 महिलाओं को साड़ी और खाने का पैकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें पर्यावरण संरक्षण की सीख में प्लास्टिक उपयोग को “ना” करने का आग्रह तो किया ही साथ साथ ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने को प्रोत्साहित करने का परामर्श दिया। उन्हे शिक्षा के महत्व को बताते हुए उनकी बहू बेटियों को शिक्षित होने का प्रोत्साहन भी दिया। आने वाली बिलासपुर की भीषण गर्मी से स्वयं और उनके परिवार के बचाव हेतु सटीक सुझाव भी दिया। इस महत्वपूर्ण मौके पर उनकी सहयोगी श्रीमती रितांजलि पाल, श्रीमती राजी निवासन तथा कमिटी की सभी सदस्याएं मौजूद थी। सारा कार्यक्रम बिलासपुर के बसंत विहार क्लब में संपन्न हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
