बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने अपहृत नाबालिग को पन्ना जिले से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने दो दिन तक कैंप कर 25 दिन पहले अपहृत लड़की को बरामद कर परिजन को सौप दिया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीडिता के परिजनो ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 02.03.2023 के रात्रि करीब 09.00 बजे इसकी नाबालिक लड़की घर से बिना बताये कहीं चली गई है। कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी के लिए विवेचना में लिया गया। अपहृता की लगातर पतासाजी किया जा रहा था। पतासाजी दौरान सूचना मिली कि अपहृता म.प्र. के पन्ना जिले में है। सूचना के आधार पर तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। तब उन्होंने अपहृता को तत्काल अपने कब्जे में लेकर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। उनके निर्देश पर अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती पूजा कुमार के दिशा निर्देशन में टीम तैयार कर जिला पन्ना (म.प्र.) टीम भेजा गया। वहां टीम ने लगातार 2 दिवस तक कैम्प कर अलग-अलग पन्ना जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में अपहृता का फोटो दिखाकर पता तलाश कर बेनी सागर तालाब के पास पन्ना थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र से अपहृत बालिका को विधिवत् बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, उनि. सत्यनारायण देवांगन, प्रधान आरक्षक विकास सेंगर, आरक्षक रवि यादव, म. आर. जिज्ञासा कौशिक का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
