महापौर बुधवार को पेश करेंगे 1024.72 करोड़ का बजट, कोई नया टैक्स नहीं, पार्षदों ने पूछे हैं 75 सवाल, 50 एकड़ में बमेगा स्पोट्र्स कांपलेक्स

बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव 29 मार्च बुधवार की दोपहर 12 बजे लखीराम ऑडिटोरियम में 2023-24 के लिए नगर निगम का बजट पेश करेंगे। इस बार 10 अरब 24 करोड़ 72 लाख 14 हजार का बजट बनाया गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा। इस दौरान सत्ताधारी दल कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ने 75 सवाल लगाए हैं। प्रश्नकाल में लाटरी के माध्यम से प्रश्नों का चयन किया जाएगा। बजट पेश करने के लिए बुलाई आमसभा की अध्यक्षता सभापति श्ोख नजीरुद्दीन करेंगे। पिछले साल नगर निगम का बजट 9 अरब 43 करोड़ 46 लाख 6 हजार था। यानी कि पिछले साल से इस बार 81 करोड़ 25 लाख 54 हजार रुपए का अधिक पेश किया जाएगा। महापौर श्री यादव ने बताया कि इस बार भी कोई नया टैक्स नहीं लगाया जा रहा है। शहर के विकास को ध्यान में रखते हुए बजट बनाया गया है। पुराने प्रोजेक्ट प्राथमिकता में हैं। नए प्रोजेक्ट अरपा रिवर, दो बैराज, दो ऑडिटोरियम तैयार कराए जाएंगे। नए व पुराने मिलाकर 600 करोड़ के प्रोजेक्ट हैं, जिसे जल्द ही धरातल पर लाए जाएंगे। आगामी दिनों में नए प्रोजेक्ट में स्पोट्र्स कांपलेक्स, स्पोट्र्स मैदान अमेरी में बनाने का प्रावधान किया गया है। अमेरी नगर निगम का नया क्ष्ोत्र है। यहां से हमें 50 एकड़ जमीन मिली है, जिसमें कांपलेक्स व ख्ोल मैदान को मूर्त रूप दिया जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *