बिलासपुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बंैंक के अध्यक्ष एवं किसान नेता श्री प्रमोद नायक के नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री विधायक अजय चंन्द्राकर का पुतला दहन किया गया। अजय चंन्द्राकर ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल द्वारा की गई घोषणा प्रति एकड 15 क्वि. धान से बढाकर 20 क्वि. खरीदी की योजना को किसान तस्करी न्याय योजना कहां जो समस्त किसानो का घोर अपमान है, उन्होने किसानो को तस्कर कहकर अपमानित किया जसके विरोध मे नेहरु चैक मे श्री प्रमोद नायक के नेतृत्व मे पुतला दहन किया गया इस अवसर पर उपस्थित किसानो को विधायक श्री शैलेष पांन्डेय विधायक बिलासपुर, श्रीमती रश्मि आशीष सिंह संसदीय सचिव विधायक तखतपुर, श्री बैजनाथ चंन्द्राकर अध्यक्ष अपेक्स बैक, वरिष्ठ नेता अनिल टाह पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय, अध्यक्ष जिला पंचायत अरुण सिंह चैहान,ने संबोधित किया संबोधन के पश्चात काग्रेसजनो एवं किसानो ने अजय चंन्द्राकर का पुतला फुका
इस अवसर पर पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश वाजपेयी, अशोक अग्रवाल, श्रीमती अंबालिका साहू, शहर कांग्रेस अध्यक् विजय पांन्डेय, श्रीमती वाणी राव, नरेन्द्र बोलर, राजेन्द्र साहु (डब्बू), राहुल सोनवानी, शिवबालक कौशिक, श्री महेश दुबे, महेन्द्र गंगोत्री, ऋषि पांन्डेय, अनिल सिंह चैहान, अजय सिंह, चित्रकांत श्रीवास, संतोष दुबे, संजय साहू, जावेद खान, विनोद साहू, श्रीमती सीमा पांन्डेय, श्रीमती निर्मल पिकी बत्रा, श्रीमती अजरा खान, रिकु शर्मा, काजू महराज, राजेन्द्र वर्मा पुनाराम, बद्री यादव, अयुब भाई एवं ग्राम सेदरी, सेमरताल, भरारी, सरकंडा, बिरकोना, चपोरा, रानीगांव, कर्रा, नगोई, पौसरा, बोदरी, सैदा, सकरी, छतौना, बिल्हा, हिर्री, मोपका, तोरवा, सिलपहरी से भारी किसानो ने अपनी उपस्थिति देकर आक्रोश व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री नायक ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री से कहा कि वे किसानो से माफी मांगे।
दो सौ किसानो की रही उपस्थिति
पूर्व मंत्री के द्वारा किसान भाईयों के लिए किए गए असंम्मानित टिप्पणी पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक के नेतृत्व पर नेहरु चैक पर पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया इस कार्यक्रम मे आस-पास के गांवो के संम्मानित करीब दो सौ किसानो की उपस्थिति रही किसानो ने श्री भूपेश सरकार द्वारा लिए गए फैसले को एतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले चार सालो मे खेती किसानी मे काफी संमृद्धि आयी है, वही किसानो ने कहा पूर्व मंत्री द्वारा किए गए व्यवहार से हम दुखी है, और पूर्व मंत्री को हमसे माफी मांगनी चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
