बिलासपुर। शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के खिलाफ पुलिस ने 185 MV एक्ट तहत कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 25 वाहन भी जप्त किए है। पुलिस ने चलान काटने के बजाए सभी को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस ने कुल 55 प्रकरण में 21300 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में बिलासपुर के सभी ग्रामीण थाना एवं शहर के गांधी चौक, महाराणा प्रताप चौक, हुंडई चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग पर सरप्राइज चेकिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई। इस विशेष जांच में 70 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। काले रंग की सनफ़िल्म लगाकर कार चलाने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही। मौके पर ही सनफ़िल्म उतारी गयी और भविष्य मे नहीं लगाने की समझासिस दी गई। जिसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 25 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही के साथ ही कुल 55 लोगों के विरुद्ध यातायात नियमों का उलंघन करने के आरोप में कार्यवाही की गई है। कार्यवाही के दौरान 21300 रुपए शमन शुल्क लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
