बिलासपुर। ग्वालानी चेंबर में शहर के नामचीन जुआड़ी की फड़ सजी थी। पुलिस की रेड पड़ी तो 8 लोग जुआ खेलते हुए पकड़ लिए गए। इस चेंबर में रोज जुआ खेला जाता है लेकिन आज तक किसी पुलिस अधिकारी हिम्मत रेड मारने की नहीं हुई। यह पहला मौका है जब पुलिस ने धनपतियों के फड़ में रेड मारी है।
सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की व्यापार विहार स्थित ग्वालानी चेम्बर नाम के निजी कमर्शियल काम्प्लेक्स के चौथे फ्लोर में जुआ चल रहा है। जुए के इस फड़ में शहर के करोड़पति व्यापारी जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस सादे ड्रेस में पहुंदे और मौके पर छापा मारकर 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिए। जुआडियों के पास से पुलिस ने मात्र 59 हजार 300 रूपये व ताश पत्ती जब्त कर 8 व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए रसूखदार जुआरी में जसपाल कुलचंदनी पिता हेमंत 54 साल हेमूनगर, मनोरंजन कुमार पिता देवी प्रसाद 53 साल निवासी अकलतरा, अर्जुन अग्रवाल पिता जी. एल. अग्रवाल 61 साल सरकंडा, किशोर ग्वालानी पिता बंशीलाल 55 साल व्यापार विहार, हरगोविंद पिता माधव चंद 54 साल जरहाभाठा, सुजीत कुमार पिता मोहन 54 साल जरहाभाठा, प्रकाश लतेज़ा पिता आर के लतेज़ा 55 साल व्यापार विहार, रमन चौकसे पिता गोपाल 62 साल टिकरापारा शामिल है। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन, थाना प्रभारी व टीम मौजूद रही। पकड़े जाने के बाद करोड़पति जुआडियो ने अपने अपने आकाओं को फोन किया। सभी के राजनैतिक आकाओं ने पुलिस को फोनकर मामला रफा दफा करने के लिए दबाव बनाया। लेकिन दबाव काम नहीं आया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
रायपुरJune 8, 2026रायपुर में छिपा था बिहार का इनामी क्रिमिनल, स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम, कंपनी प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी
बिलासपुरJune 8, 2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई
