बिलासपुर। मशाल रैली के बाद देवकीनंदन चौक में हुए हादसे के बाद सभी घायल कांग्रेस नेता अपने अपने घर से इलाज करा रहे है। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने आज अस्पताल जाकर अपना चेकअप कराया। इस बीच प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी ने केसरवानी से फोनकर घायल लोगों की जानकारी ली और सभी का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए है।
राहुल गांधी की संसद से सदस्यता समाप्त करने के विरोध में कांग्रेस ने रविवार को मशाल रैली निकाला था था। इस दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल. प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ. चन्दन यादव समेत नगर विधायक और दोनो जिला अध्यक्षों ने रैली में शिरकत किया। देवकीनंद में मंच भरभराकर गिर गया। मंच पर पीसीसी प्रमुख मोहन मरकाम, डॉ.चन्दन यादव विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय, के अलावा संसदीय सचिव रश्मि सिंह, नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, प्रमोद नायक, बैजनाथ चन्द्राकर और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। करीब आधा दर्जन से अधिक नेताओं के अलावा दो पत्रकारों को भी चोट पहुंची। घटना की जानकारी के बाद सरकार के दिग्गज मंत्रियों,कांग्रेस नेताओं ने सभी घायल नेताओं से बातचीत कर कुशक्षेम पूछा घटना को लेकर दुख जाहिर किया।
मामले में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शैलजा ने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष और घटना में चोट से सबसे ज्यादा प्रभावित विजय केशरवानी से फोन पर बातचीत कर वस्तुस्थिति के बारे में पता लगाया। मामले में विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी ने घटना को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही उन्होने निर्देश दिया है कि घटना के बाद प्रभावित सभी लोगों का उचित इलाज किया जाए। अस्पताल पहुंच प्रभावितों का सभी प्रकार का टेस्ट करें। गंभीर रूप से घायलों को अच्छे से अच्छा ईलाज कराया जाए।
विजय ने बताया कि कुमारी शैलजा ने कहा है कि ना केवल घायलों बल्कि प्रभावितों के घर जाएं, कार्यकर्ताओ से मिलकर उनके साथ पार्टी का एक एक नेता साथ है। इस बात का अहसास कराएं। बताते चलें कि घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मोहन मरकाम और चन्दन यादव रायपुर चले गए। बहरहाल नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, विजय केशरवानी, विजय पाण्डेय घर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सभी नेताओं ने कहा कि हमारा रिश्ता शहीदों की पार्टी से है। इसलिए हार मानने की बात हीं नहीं है। हम अपने नेता को इंसाफ मिलने तक जंग लड़ेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
