बिलासपुर। NTPC सीपत के राखड़ में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। 70 फीट ऊंचे राखड़ डेम से हाइड्रा पलट गया जिससे ऑपरेटर के अलावा अन्य 4 मजदूर घायल हो गए। जिनका इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में किया जा रहा है।
ग्राम रांक स्थित एनटीपीसी के 2 नंबर राखड़ डेम में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे ठेका कंपनी केएस इंजीनियरिंग के 4 मजदूरों को लेकर हाइड्रा चालक डेम के ऊपर राखड़ पाइप की रिपेयरिंग करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान हाइड्रा का बैलेंस बिगड़ गया और 70 फीट नीचे लुढ़कते हुए नीचे गिर गया। इस दौरान हाइड्रा में सवार मजदूर कृष्ण कुमार धुर्व और मंगल प्रसाद हाइड्रा से छिटककर दूर जा गिरे जबकि चालक मुकेश विश्वकर्मा 38 वर्ष एवं मजदूर हेमलाल उम्र 44 वर्ष, जयरामनगर, चैत राम मंजारे उम्र 42 वर्ष रांक निवासी हाइड्रा में फंस गए। हाइड्रा के पलटते ठेका श्रमिकों के बीच कोहराम मच गया। सारे मजदूर उन्हें बचाने के लिए दौड़ पड़े। NTPC से भी सूचना देकर अधिकारियों को बुलाया गया। घटना वो बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू हुआ और 3 घंटे बाद हाइड्रा में फंसे ड्राइवर और मजदूरों को निकाला जा सका।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
