बिलासपुर। सोमवार को कर्कस आवाज करने वाले 81 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के बाद आज पुलिस अधिकारियों ऑटो पार्ट्स संचालकों को बैठक ली। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों से कह दिया है की किसी भी स्थिति में मोडीफाई साइलेंसर नही बिकना चाहिए। यदि बिका तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिलासपुर की पुलिस लंबे समय के बाद जनता के दुख दर्द को समझते हुए ऑटो पार्ट्स के दुकान संचालकों को सख्त चेतावनी दी है की किसी भी स्थिति में मॉडिफाई साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न नहीं बिकना चाहिए। कल ही पूरे शहर में पुलिस ने अभियान चलत मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर शहर में शोर मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी थाना क्षेत्रों में सरप्राइस चैकिंग करते हुए रॉयल इनफील्ड (बुलेट) मोटरसाइकिल के ओरिजिनल साइलेंसर को निकाल कर करकस आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर वाले कुल 81 वाहन चालकों के विरुद्ध MV एक्ट की कार्यवाही की गई है।
मंगलवार को शहर के पुलिस अधिकारियों ने बुलेट एवं अन्य वाहनों पर मॉडिफाई साइलेंसर, कार आदि वाहनों पर ब्लैक फ़िल्म लगाए जाने एवं प्रेशर हार्न के सम्बन्ध में शहर के थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले ऑटो पार्ट्स दुकान संचलक, कार गैरेज, बाइक गैरेज के संचालकों की बैठक ली। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने दुकान संचालकों को बताया गया कि किसी भी स्थिति में मॉडिफाई साइलेंसर का विक्रय ना किया जावे अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। उसी प्रकार कार व अन्य वाहनों पर ब्लैक फिल्म ना लगाने, गैरेज संचालकों को बुलेट के मोडिफाईल साइलेंसर लगवाने वाले वाहनों की सूचना पुलिस को देने, प्रेशर हार्न विक्रय नही करने की भी चेतावनी दी गई। चर्चा के दौरान सभी बातों पर दुकान संचालको की सहमति बनी। बैठक में लगभग शहर के 80 दुकान संचलक उपस्थित रहे। जिन्हें चर्चा व हिदायत दी गई साथ ही शहर में “निजात अभियान” व “यातायात की पाठशाला” के सम्बंध में जागरूक किया गया।
विदित हो कि दिनाँक 03 अप्रैल को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के आदेश के तारतम्य में यातायात पुलिस एवं शहर के तमाम थाना अंतर्गत बुलेट व मोटरसाइकिल में तेज कर्कश आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की गई, जिसमें 138 बुलेट वाहन की जांच की गई जिसमें 81 वाहनों में मॉडिफाई साइलेंसर पाए जाने पर मोटर व्हीकल की कार्यवाही की गई थी।
बिलासागुड़ी में आयोजित इस बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेंद्र जयसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) संदीप कुमार पटेल (आई.पी.एस.), नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) श्रीमती पूजा कुमार (आई.पी.एस.) एवं यातायात के उप पुलिस अधीक्षक संजय साहू उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 10, 2026पलट गया ट्रैक्टर, ईंट में दब गया था मजदूर, मचा कोहराम, स्थानीय लोगों ने बचा लिया
बिलासपुरJune 9, 2026सुशासन तिहार में बेलतरा की जनता ने सुनाई अपनी पीड़ा, पानी, सड़क, खाद, बिजली और किसानों के अधिकारों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
रायपुरJune 8, 2026रायपुर में छिपा था बिहार का इनामी क्रिमिनल, स्टील फैक्ट्री में कर रहा था काम, कंपनी प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी
बिलासपुरJune 8, 2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, 5 हाइवा और 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली पर कार्रवाई
