सरगांव। हरिहर क्षेत्र मदकू में श्री हनुमान जन्मोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर नौका दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें आसपास के ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में श्री हनुमान प्रकटोत्सव समारोह में नौका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नौका दौड़ का आयोजन सदानीरा शिवनाथ की धारा में किया गया। नौका दौड़ में शिवनाथ नदी के तटवर्तीय ग्राम बड़ियाडीह, लमती (गोढ़ी), सांवतपुर के 22 टोलियों ने हिस्सा लिया। एक किलोमीटर की दूरी पर आयोजित नौका दौड़ में प्रथम स्थान पर धरमलाल निषाद एवं साथी, द्वितीय स्थान पर रामकुमार निषाद एवं साथी, तृतीय स्थान पर दीनूराम एवं साथी रहे। सामाजिक कार्यकर्ता शांताराम, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अम्बालिका साहू एवं प्रदीप देशपांडेय ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः इक्कीस सौ, ग्यारह सौ, सात सौ एक रूपये एवं श्री हरिहर क्षेत्र केदार द्वीप सेवा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा सभी प्रतिभागियों को तीन-तीन सौ रूपये सांत्वना पुरस्कार के रूप में नगद प्रदान किया गया।
श्री हनुमान प्रकटोत्सव समारोह में द्वीप परिसर में स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में पूजन, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, सामुहिक सुन्दरकाण्ड पाठ, आरती के पश्चात प्रसाद वितरण एवं भण्डारा का आयोजन किया गया। आयोजन में प्रदीप शर्मा, जीवन लाल कौशिक, राममनोहर दुबे, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, अनिल वर्मा, प्रभात पाण्डेय, विजय सिंह, प्रदीप शुक्ला, प्रमोद दुबे, परस साहू, संजय सिंह, सुरेश साहू, मनीष साहू, कमलेश अग्रवाल, मिंटू हुरा, नेतराम सोनवानी सहित बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के ग्रामीण सम्मिलित हुए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
