बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश शर्मा के निधन उपरांत ग्राम अकलतरी में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्री ओमप्रकाश शर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि आशीष सिंह, आशीष सिंह, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला, अभयनारायण राय, जयंत मनहर समेंत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे। श्री ओमप्रकाश शर्मा का विगत 31 मार्च को निधन हो गया था। वे मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा के दादा थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
बिलासपुरSeptember 13, 2026देश का नेतृत्व संभाला तब पूरे देश में निराशा और अंधकार का माहौल था, एक माह तक चलाएंगे सेवा संकल्प अभियान- कौशिक
बिलासपुरSeptember 13, 2026सवालों के दबाव में सड़क पर उतरे विधायक ? अब परिणाम चाहिए.. अंकित
