सीपत। नयनतारा शर्मा कालेज पंधी में बारहवीं के छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों के लिए फ्री केरियर गाइडेंस क्लास का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के छायाचित्र का पुजन कालेज के डायरेक्टर प्रांजल धर दीवान द्वारा किया गया व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। केरियर गाइडेंस क्लास के मुख्य वक्ता कालेज के डायरेक्टर प्रांजल धर दीवान बीई (मेकेनिकल) आनर्स, एमबीए आपरेशन थे। उन्होंने ने कहा हर विद्यार्थी को भविष्य के लिए सपना देखना चाहिए पर उसे साकार करने के लिए जीतोड मेहनत करना चाहिए तभी भविष्य उज्जवल बनेगा। मेंथ्स, बायो, कामर्स, आर्ट्स विषय पढ़कर बारहवीं पास होने वाले विद्यार्थियों के लिए लगभग 40 क्षेत्रों के बारे में विस्तार से बताया गया और उन्हें अपनी रुचि के अनुसार क्षेत्र चुनने की सलाह दी गई। वर्तमान ट्रेन्ड प्रशासनिक सेवा में जाने का है जिसके लिए सर्वश्रेष्ठ चयन अपने घर में अपने माँ पिता के साथ रहते गाँव के पास खुले कालेज नयनतारा शर्मा कालेज पंधी में प्रवेश लेकर बीए बीएससी बीकाम में डिग्री लेकर साथ में कमप्यूटर की जानकारी लेकर पीएससी दिलाना व कठिन मेहनत करके सफल होना व प्रशासनिक सेवा में केरियर बनाना सर्वोत्तम निर्णय हो सकता है। रुपाली मिश्रा सहायक अध्यापक ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नयनतारा कालेज के ट्रस्टी मेम्बर डाक्टर नमिता द्विवेदी, प्राध्यापक अश्वनी सोनी, रवि जायसवाल, बलराम जोशी, श्रेया तिवारी उपस्थित थे। कालेज के आसपास के गाँव के स्कूल के विद्यार्थी व ग्रामीण जागरूक अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJuly 29, 2026हसौद थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार बेखौफ ! पुलिस की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही है कार्रवाई
शिवरीनारायणJuly 29, 2026धार्मिक नगरी शिवरीनारायण की स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने सड़क पर उतरी एसडीएम भावना, सडक में अव्यवस्था फैलाने वाले दुकानदारों को दी चेतावनी
बिलासपुरJuly 29, 2026सेन्ट्रल जेल में बड़ी घटना, जलती भट्ठी में कूदा डबल मर्डर का आरोपी, हो गई मौत, मचा अफरा – तफरी
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
