एक नामी होटल के पीछे मिली युवक की खून से पथपथ लाश, मौके पर मिली एक कैंची, शराब और बीयर की बोतल के साथ चखना

बिलासपुर। हाईकोर्ट के सामने स्थित एक नामचीन होटल “सेंट्रल प्वाइंट” के पीछे खून से लथपथ युवक की लाश मिली है। पुलिस के अनुसार युवक एक प्राइवेट स्कूल में वैन चलाता है। पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। किसी परिचित के द्वारा ही हत्या किए जाने को आशंका व्यक्त की जा रही है।
चकरभाठा थाना क्षेत्र में गुरुवार को “सेंट्रल प्वाइंट” के पीछे खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी लोगों ने चकरभाटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की पर किसी ने भी लाश को नहीं पहचाना। पुलिस दोपहर तक आशंका जता रही थी कि किसी बाहरी व्यक्ति को ला कर मार कर फेंक दिया गया है।
मृतक के सिर पर वार किया गया है साथ ही बाएं हाथ की कलाई काट दी गई है। मृतक के दांत भी टूटे हुए हैं। घटना घटनास्थल पर शराब कि खाली सीसी, बियर के बोतल, डिस्पोजल और चखना मिले हैं। घटनास्थल पर एक कैची भी मिली है। मृतक ने गले में काला धागा और ताबीज है। साथ ही दाएं हाथ के कलाई में काला धागा, लाल रंग का टी-शर्ट एवं काले कलर का लोवर पहना हुआ है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का लग रहा है। चकरभाठा पुलिस ने शव को मरचूरी में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मृतक की जानकारी लगाने में जुटी हुई थी तभी शाम होते होते मृतक की पहचान दीपक यादव पिता परदेशी यादव उम्र 33 साल साकिन अटल आवास चौबे कॉलोनी के रूप में हुई है। मृतक प्राइवेट स्कूल में वैन चालक था।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *