बलौदाबाजार। तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर डिवाईडर से टकराकर कार के ऊपर पलट गयी। इस सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो अन्य दोस्तो को चोट आई हैं। कार सवार तीनो युवक कोरबा से रायपुर जाने के लिए निकले थे। लेकिन बीच रास्ते में ही सड़क दुर्घटना का शिकार हो गये।
मिली जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना का ये पूरा मामला बलौदाबाजार जिला के शिमगा थाना क्षेत्र का हैं। कोरबा के दीपका कालोनी निवासी जगन गुप्ता का 22 वर्षीय बेटा रजत गुप्ता अपने साथी साकेत गुप्ता और एक अन्य साथी के साथ रायपुर के लिए रवाना हुआ था। कार में सवार दो युवक रायपुर में रविवार को आयोजित होने वाले परीक्षा दिलाने के लिए निकले थे। रास्ते में सीमगा के पास एनएच 130 पर अचानक कार के सामने गाय आ गयी। जिसे बचाने के लिए कार चला रहे साकेत ने गाड़ी को स्लो कर दिया।
इस दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कोयला लोड ट्रेलर का चालक हड़बड़ा गया और उसने ट्रेलर को सड़क के दूसरी तरफ डिवाईडर पर चढ़ा दिया। तभी तेज रफ्तार ट्रेलर का डाला कार पर जा पलटी। इस भीषण सड़क हादसे में कार के पिछली सीट पर बैठे रजत कुमार गुप्ता की ट्रेलर के डाला और कोयला के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि कार चला रहे साकेत गुप्ता और एक अन्य साथी को सामान्य चोट आयी हैं। घटना के बाद आनन फानन में रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक रजत कुमार की मौत हो चुकी थी। सीमगा पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
बिलासपुरJuly 31, 2026युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है लोक परीक्षा संशोधन विधेयक – दुर्गेश पाण्डेय
