बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार हर मंगलवार जनदर्शन करते है। दिनोंदिन उनके जनदर्शन में फरियादियों की भिड़ बढ़ती ही जा रहे है। आज भी जबरदस्त भीड़ रही, कलेक्टर उनकी समय सुनते और संबंधित अविभाग के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश देते रहे। लेकिन जनदर्शन की भिड़ बहुत कुछ चुगली कर रहा है। भिड़ चुगली कर रहा है मैदान में कुछ काम नहीं हो रहा है, भिड़ ये भी बता रहा है अधिकारी अपने कार्यालय में नियमित नहीं बैठ रहे है, भिड़ ये भी बता रहा है मोती तनख्वाह और शानदार साधन – सुविधा पाने वाले अधिकारी बड़ा डील करने में ज्यादा रुचि ले रहे है आम आदमी की समस्या से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। लोग छोटी-छोटी समस्या का समाधान कराने के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है।
आज के जनदर्शन में ज्यादातर राशन कार्ड, आवास, रोजगार, पानी की समस्याओं आदि से संबंधित कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन में मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत धनगंवा के निवासियों ने राशन कार्ड से चावल नहीं मिलने की शिकायत करते हुए ग्राम के समस्त ग्रामीणों को माह अप्रैल माह का राशन नहीं दिया जा रहा है। पूर्व में दुकान केे संचालक समूह द्वारा चावल का गबन किया गया था, जिसके बाद बर्खास्त किया गया था, लेकिन पुनः इसे बहाल कर संचालन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की मांगी की। कलेक्टर ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य विभाग को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। वहीं ग्राम पंचायत पेण्डारी में राशन दुकान में अनियमितता की शिकायत करते हुए दुकान की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की मांग की। कलेक्टर ने इस मामले की जांच हेतु खाद्य विभाग को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत कछार के सरपंच श्रीमती त्रिवेणी मरकाम ने गांव में शासकीय भूमि पर असामाजिक तत्वों के द्वारा रात में रेत एवं मिटटी का अवैध उत्खनन की शिकायत की। कलेक्टर ने इस मामले में खनिज विभाग को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ग्राम पंचायत दर्रीघाट की सरपंच श्रीमती पवन बाई ने अरपा नदी में निर्मित पुराने पुल की मरम्मत की मांग करते हुए बताया कि इस पुल से लगभग दस पंचायतों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं व्यवसायियों द्वारा आवागमन किया जाता है। आवागमन के समय दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है। कलेक्टर ने इसे टीएल में लेते हुए लोक निर्माण विभाग को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
बढ़ते गर्मी के कारण गांव में पानी की समस्या को देखते हुए ग्राम ओछिनापारा के ग्रामीणों ने निस्तारी हेतु तालाब को भरने के लिए लिप्ट एरीगेशन पंप हाउस को प्रारंभ करने की मांग की। इस मामले को टीएल में लेते हुए सिंचाई विभाग को कार्यवाही के लिए कहा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत निरतु के ग्रामीणों ने भी पानी की समस्या की जानकारी देते हुए गांव में नल योजना के तहत् पाईप लाईन बिछाने की मांग की। इस मामले को भी टीएल में लेते हुए सीईओ जिला पंचायत को निर्देशित किया गया। तखतपुर के ग्राम मुरू निवासी श्रीमती रूद्र कुमारी पाण्डेय ने अपने पुत्रियों के नाम पर नोनी सशक्तिकरण योजना के तहत आवेदन देने के बाद भी इस योजना का लाभ नहीं मिलने की बात कही। कलेक्टर ने श्रम विभाग को उनके आवेदन पर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्राम लमेर निवासी श्री मोहन ध्रुव ने गौ पालन हेतु आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। कलेक्टर द्वारा उनके आवेदन को सीईओ जिला पंचायत को कार्यवाही हेतु भेजा गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
