बिलासपुर। यातायात पुलिस ने बुलेट में मोडीफाई साइलेंसर लगाकर शोर मचाते हुए फर्राटा भरते हुए 14 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे युवकों से मोडीफाई साइलेंसर को थाने में जमा कराया और पुराने साइलेंसर लगवाने पर ही उन्हें छोड़ा गया।
युवाओं में रॉयल एइफील्ड बुलेट में फर्राटा मारने का फैशन चलन में हैं। बड़ी संख्या में युवा वर्ग बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर, घातक आवाज व गोली चलाने वाली आवाज वाले साइलेंसर लगाकर फर्राटा मार रहे हैं। ऐसे साइलेंसर साइलेंसर की आवाज से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ रही है। इस को ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने ऐसे वाहनों एवं कार में स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर विशेष कार्यवाही के निर्देश यातायात पुलिस को दिए हैं। इसी आदेश के तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू एवं यातायात के निरीक्षकों द्वारा प्रतिदिन स्टंट करने वाले वाहन चालकों एवं एनफील्ड बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर फर्राटा मारने वाले वाहन चालकों पर कार्यवाही की जा रही है।
आज कार्यवाही के अंतर्गत विशेष रूप से 14 बुलेट पर कार्यवाही की गई। वाहन मालिक द्वारा ओरिजनल साइलेंसर लगाने व चलान करवाकर पुराना लाइसेंस जमा करने पर ही वाहन छोड़ी गई एवं भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी गई। यातायात पुलिस ने पिछले दो दिनों में सोशल मीडिया एवं वीडियो के माध्यम से प्राप्त, कार चालक द्वारा वाहन चलाकर स्टंट करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई एवं मोडिफाईल साइलेंसर वाहनों पर निरंतत यातायात की कार्यवाही जारी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
