रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने रेल मंत्री से अपने ससुराल के लिए एक ट्रेन की मांग की है। अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर उन्होंने कहा है की रीवा से बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग होते हुए नागपुर तक एक नई ट्रेन शुरू किया जाए है। यही नहीं रीवा-बिलासपुर (18247/18248) को दुर्ग तक विस्तार करने के लिए भी कहा है।
किसी भी व्यक्ति का ससुराल से लगाव होना स्वाभाविक है। क्योंकि साले – सालियों का मोह अपने आपमें में अदभुत है। शायद यही कारण है की पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने
रेलमंत्री से रीवा-बिलासपुर ट्रेन के दुर्ग तक विस्तार के लिए आग्रह किया है। इसके अलावा रीवा से बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग होते हुए नागपुर तक एक नई ट्रेन शुरू करने की गुजारिश की है। आपको बता दें डॉ रमन सिंह का ससुराल शहडोल जिले के ब्यवाहारी तहसील में बुड़वा गांव में है।
सिंह ने सीधे सीधे तो नहीं खा है मेरे ससुराल से एक ट्रेन शुरू करें, लेकिन उन्होंने छत्तीसगढ़ में काम करने वाले कर्मचारियों का हवाला जरूर दिया है। उन्होंने अपने पत्र में खा है की मध्यप्रदेश राज्य के विध्यांचल स्थित जिला रीवा, सीधी, सतना, शहडोल, सिंगरौली, उमरिया, अनूपपुर से बड़ी मात्रा में कर्मचारीगण अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर, दुर्ग, बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में सेवारत थे, जो राज्य में ही कार्यरत हैं। आपसी रिश्तेदारी, व्यावसायिक, पर्यटन एवं धार्मिक, चिकित्सकीय दायित्वों के लिए भी दोनों राज्यों के निवासियों का आना-जाना बना रहता है। पूर्व सीएम ने विध्यांचल कल्याण समाज छत्तीसगढ़ की मांग अनुसार व्यापक जनहित में रीवा (मध्यप्रदेश) से बिलासपुर, रायपुर दुर्ग (छत्तीसगढ़) होकर नागपुर (महाराष्ट्र) या दुर्ग तक नई ट्रेन संचालन की अनुमति देने का आग्रह किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
