बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सुबह से ही गुंडे और निगरानी बदमाशों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 22 गुंडा सूची तथा निगरानी सूची के बदमाशों को थाना लाया गया। इनमे से 06 बदमाशो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
विवरण पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत रखने आज गुंडे बदमाशो की धर पकड़ शुरू हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा कुमार के पर्वेक्षण में थाना प्रभारी सरकंडा द्वारा टीम गठित कर निगरानी तथा गुंडा सूची के बदमाशों के घर सुबह-सुबह दबिश दी गई। टीम ने 22 बदमाशों को घर से खींचकर थाने लाया गया और इनमें से 6 बदमाशों के व्यवहार में अपेक्षित सुधार परिलक्षित नहीं होने पर इनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शेष बदमाशो को अपराध में संलिप्त नहीं रहने हेतु सख्ती से हिदायत दी गई। अभियान के दौरान 02 स्थाई वारंट की भी तामिल की गई। सरकंडा पुलिस ने आगे भी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रखने के संकेत दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
