बिलासपुर। विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए अपने मातहत पुलिस अधिकारियों और आरक्षकों के SP स्वयं सड़क पर उतरे। गस्त के दौरान SP ने कोन्हेर गार्डन और राजेंद्र नगर चौक स्थित बाल उद्यान की सरप्राइस चेकिंग भी की। इस दौरान ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही की गई।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह के द्वारा आज सीएसपी सिविल लाइन संदीप कुमार पटेल, सीएसपी कोतवाली श्रीमती पूजा कुमार के साथ शहर में आपराधिक प्रवृति के व्यक्तियों पर अंकुश लगाने एवं आम जनता के मध्य विजिबल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के लिए पैदल कॉम्बिंग पेट्रोलिंग किया। पैदल पेट्रोलिंग थाना सिटी कोतवाली से प्रारंभ कर गोल बाजार, सदर बाजार, यदुनंदन चौक, नेहरू चौक होते हुए राजेंद्र नगर चौक तक की गई।
इस दौरान कोन्हेर गार्डन एवं राजेंद्र नगर चौक स्थित बाल उद्यान की सरप्राइस चेकिंग की गई। चेकिंग करते हुए वहां उपस्थित लोगों का नाम पता और बैठने का कारण पूछा गया।
पैदल पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को काली फिल्म लगी कार को रोका और गाड़ी से तत्काल काली फिल्म निकलवाया गया। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्यवाही की गई।
शहर में बेहतर एवं प्रभावी पोलिसिंग को बढ़ाने हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भीड़ वाले क्षेत्रों में पैदल घूमकर जायजा लिया गया। पैदल कांबिंग पेट्रोलिंग में 70 से अधिक पुलिस स्टाफ शामिल थे जिसमे प्रोबेशनर IPS श्री अमन झा, प्रोबेशनर DSP श्रीमती नुपुर उपाध्याय, थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्या, थाना प्रभारी तारबाहर मनोज नायक, थाना प्रभारी तोरवा सुनील तिर्की, यातायात निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवम अन्य पुलिस स्टाफ शामिल हुए।
इस प्रकार की पैदल गश्त आने वाले समय मे लगातार अलग अलग क्षेत्रों में की जाती रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
