78 नग पायल के साथ महिला गिरफ्तार, उड़ीसा से चोरी कर बेच रही थी बिलासपुर में

बिलासपुर। कोनी पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। चांदी की पायल बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से 78 नग चांदी के पायल जब्त किए है जिसका वजन 8 कि.ग्रा है। जब्त पायल की कीमती 5,60,000 रुपये है। पुलिस का कहना है कि सभी पायल चोरी के है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जिले में चोरी की लगातार हो रही घटना पर नियंत्रण करने के निर्देश सभी थानों को दिए है। एसपी के निर्देश पर अ.पु.अ. (शहर) राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं न.पु.अ. सरकण्डा श्रीमती पूजा कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोनी प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में थाना क्षेत्रों में सतत् निगाह रखकर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान 24/04/2023 को आर.1171 प्रकाश तिवारी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला चोरी के चांदी के जेवर लेकर बिक्री के लिए गतौरी तालाब के पास ग्राहक की तलाश कर रही है। सूचना तस्दीक हेतु प्र.आर.अजय चौरसिया, हमराह स्टाफ एवं गवाहों के रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार दबिश देकर एक महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। नाम पूछने पर टाल मटोल करने लगी। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम श्रीमति पुन्नी बाई निवासी-कस्तूरबा नगर, थाना सिविल लाईन की रहने वाली बताई। जिसके कब्जे से एक नीले रंग के बैग में 38 नग चांदी के पायल जब्त किया गया। महिला के कस्तूरबा नगर स्थित मकान के कमरा से 40 नग चांदी के पायल कुल 78 नग पायल जब्त किया है। जिसका कुल वजन 8 किलो है और कीमत 5,60,000/- रूपये बताया गया है। पूछताछ में पायल को आज से लगभग 5-6 माह पूर्व उडिसा से चोरी करना स्वीकार की। पुलिस ने पुन्नी बाई के खिलाफ धारा-41(1-4) जा.फौ./379 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
विशेष योगदान:- उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्र.आर.अजय चौरसिया, आर.प्रकाश तिवारी, महादेव कुजुर, समारु लकड़ा, म.आर.शारदा कतलम, सुरेखा कुर्रे, आर. विनीत कोसले सूरज कुर्रे।
नाम आरोपियॉ
श्रीमति पुन्नी बाई लोनिया पति नवल सिंह, उम्र 54 वर्ष, निवासी-कस्तूरबा नगर, थाना सिविल लाईन, बिलासपुर(छ.ग.)

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *