बिलासपुर। पुलिस ने गलत सूचना दे कर झुटी रिपोर्ट दर्ज कराने वालों खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई करने वाली है। अभी फर्जी रिपोर्ट के कुल 19 प्रकरण तैयार किए है। जिन्हे न्यायालय के सामने रखा जाएगा और कार्रवाई की अनुमति ली जाएगी। यही नहीं जमानत निरस्तीकरण के लिए 33 प्रकरण न्यायालय के समक्ष रखे जाएंगे।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया था कि ऐसे प्रकरण जिनमें प्रार्थी पुलिस के समक्ष झूठी रिपोर्ट या मिथ्या साक्ष्य गढ़ कर FIR कराया है और अपराध की जांच के बाद अपराध घटित होना नहीं पाया गया है ऐसे प्रार्थियों के खिलाफ कार्रवाई करें। एसपी के निर्देश के बाद शहरी थाना क्षेत्र के 8 प्रकरण तथा ग्रामीण थाना क्षेत्र के 11 प्रकरण कुल 19 प्रकरणों को निकाला गया है। ऐसे मामलों में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 182, 211 के तहत झूठी रिपोर्ट करने वाले प्रार्थीयों के विरुद्ध इस्तगासा तैयार कर संबंधित न्यायालय में झूठे रिपोर्तकर्ता के विरुद्ध उचित कार्यवाही करने के लिए प्रकरण प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही न्यायालय के समक्ष ऐसे आरोपी जो दर्ज मामलों में विभिन्न परिस्थितियों के आधार पर जमानत पर हैं लेकिन जमानत की शर्तो का पालन नहीं कर रहे है। उनकी जमानत निरस्त करने का भी निवेदन किया जाएगा। बताया जा रहा है कि बहुत से आरोपी विवेचना में पुलिस का सहयोग नहीं कर रहे है, थानों में उपस्थिति नही दे रहे है, साक्ष्य संकलन में सहयोग नही कर रहे है। ऐसे कुल 33 प्रकरणों में आरोपियों की जमानत निरस्तीकरण के लिए न्यायालय के समक्ष प्रतिवेदन भेजकर जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पुलिस के अनुसार मारपीट, चोरी, सड़क दुर्घटना, छेड़खानी, मोबाईल से छेड़खानी, दहेज, लूट तथा धोखाधड़ी जैसे 52 प्रकरण शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ना सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है अपितु चालाकी से फर्जी सूचना देकर रिपोर्ट करने वाले या जमानत के शर्तों का पालन न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
बिलासपुरJuly 24, 2026धार्मिक यात्रा में गए व्यापारी के घर सेंधमारी, लाखों के गहने और नगदी पार
बिलासपुरJuly 22, 2026निष्क्रिय और डरपोक विधायक है अमर, न सदन में सवाल पूछता है न सड़क की लड़ाई लड़ता है – शैलेश
