बिलासपुर। अधेड महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के गाली गलौच करने से छूब्ध था और मौका पाते ही घर घुसकर उसकी हत्या कर दी।
24.04.23 को सूचना मिली की ग्राम मानपुर में एक बुजुर्ग महिला की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दिया है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी कोटा उत्तम साहू स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर बुजुर्ग महिला श्रीमती रूपा जगत पति स्वर्गीय मोहन जगत उम्र 65 साल साकिन मानपुर अपने घर के आंगन में लहुलुहान होकर मृत अवस्था में पड़ी थी। कोटा पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई थी। पता तलाश दौरान संदेहीयों, परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों से पूछताछ किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था। आरोपी की पतासाजी हेतु थाना कोटा, फोरेन्सिक एक्सपर्ट टीम व ए.सी.सी.यु. बिलासपुर टीम ने घटना बाद से लगातार पतासाजी के दौरान पता चला कि हत्या का आरोपी भागबली यादव की गतिविधि घटना के बाद से संदिग्ध दिख रहा था। घटना के कुछ घण्टे बाद आरोपी भागबली यादव अपने पडोसी के घर पानी मांगकर पिया एवं घबराते हुये उससे यह भी पुछ बैठा की पुलिस डाॅक किसके किसके घर तरफ गया था। इस सूचना के आधार पर भागबली यादव का पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान भागबली यादव को गांव के जंगल से हिरासत में लेकर कडाई से पुछताछ करने पर हत्या करना कबूल किया और बताया कि गांव में शादी हो रही थी। उसी दौरान मृतका रूपाबाई जगत इससे शराब मंगाई थी। आरोपी द्वारा मना करने पर मृतका गुस्सा होकर गाली गलौच करने लगी। जिससे वह अपमानित महसूस कर रहा था और महिला को मारने का अवसर देख रहा था। घटना दिनाॅक को यह गांव में चैथिया कार्यक्रम के दौरान शराब का सेवन किया और नशे में उक्त महिला के घर का दीवाल फांदकर घर अंदर प्रवेश किया और उसी गाली गलौच की बात पर महिला को पहले ईंट फेंककर मारा, जब वह जमीन पर गिर गयी तब पास में ही रखे पत्थर से लगातार महिला के गले में वार कर उसकी हत्या कर दी। विवेचना दौरान आरोपी भागबली के घर से घटना के समय पहने प्रयुक्त कपड़े को बरामद किया गया एवं आरोपी से हत्या करने का पुरा डेमो कराया गया। आरोपी भाग बली यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 21 साल साकीन मानपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नम गिरफ्तार आरोपी – भागबली यादव पिता शिवचरण यादव उम्र 21 साल साकिन मानपुर थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग)
00 विशेष योगदान
थाना प्रभारी कोटा निरीक्षक उत्तम साहू, ए.सी.सी.यु. प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरी. हेतराम सिदार, प्र. आर. बलवीर सिंह आरक्षक संजय कश्यप, मिथिलेश सोनवानी, रवि श्रीवास, भोप सिंह, आशीष वस्त्रकार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
रायपुरOctober 25, 2026रायपुर के प्रेस क्लब मे चली गोली, युवक गिरफ्तार, सदस्य नहीं बनाए जाने से है नाराज
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
