बिलासपुर। ACCU और सकरी पुलिस ने शहर के एक बड़े खाईवाल आशीष तन्ना को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 04 लाख नगदी, 10 नग ए.टी.एम. कार्ड, 02 नग चेकबुक, टी.वी. व 03 नग मोबाईल फोन जब्त किया गया है। इसके अलावा 02 बैंक खातों को सीज कर दिया गया है जिसमे 03 लाख 96 हजार रू जमा है। पुलिस ने लगभग 50 लाख से अधिक का सट्टा पट्टी भी जब्त किया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाये जाने की सूचना प्राप्त हो रही थी कि पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह (भा.पु.से.) ने सट्टा के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने निर्देश दिए थे। इसी कडी में सूचना मिली की अमेरी का रहने वाला नामी खाईवाल आशीष तन्ना फिर से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में दांव लगवाकर सट्टा खेला रहा है। सूचना तस्दीक हेतु ए.सी.सी.यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये। पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना सकरी की संयुक्त टीम तैयार कर रेड कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। मुखबीर की सूचना पर सलोम टाॅवर अमेंरी निवासी आशीष तन्ना के घर पर रेड कार्यवाही किया गया जो आशीष तन्ना अपने मकान में सेट अप तैयार कर आॅनलाईन क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाते पकडा गया। उसके कब्जे से नगदी रकम 400000 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन, 10 नग ए.टी.एम. कार्ड, टी.वी. सेट व 02 नग चेक बुक तथा 02 बैंक खाते से 03 लाख 96 हजार रू सीज किया गया। आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रूपये का मशरूका एवं लगभग 50 लाख से अधिक का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट के नये प्रावधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
00 नाम गिरफ्तार आरोपी
01. आशीष तन्ना पिता श्री रतन लाल तन्ना उम्र 32 वर्श सा. भारतीय नगर महाराणा प्रताप चैंक हाल मु. अमेंरी सलोम टाॅवर मकान नम्बर 20/5 थाना सकरी जिला बिलासपुर।
00 जप्त सामग्री
नगदी रकम 400000 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन, 10 नग ए.टी.एम. कार्ड, टी.वी. सेट व 02 नग चेक बुक व 02 बैंक खाते से 03 लाख 96 हजार रू किया गया सीज तथा लगभग 50 लाख से अधिक का सट्टा पट्टी किया गया जप्त जुमला मशरूका लगभग 10 लाख रू
विशेष योगदान
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, उप निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी सकरी उप निरी. अजय वारे स.उ.नि. जयमंगल प्रसाद निषाद, प्र. आर. बलवीर सिंह देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सरफराज खान, तरूण केशरवानी, दीपक उपाध्याय, प्रशांत सिंह, निखील राॅव, बोधूराम कुम्हार, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले, शकुन्तला साहू व थाना सकरी स्टाॅफ आदि का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
