बिलासपुर। मंगला चौक से लेकर उसलापुर ओवरब्रिज तक बनने वाली 80 फिट चौड़ी सड़क का महापौर और सभापति ने भूमि पूजन तो कर दिया है। लेकिन यहां पर अभी बेजा कब्जा पूरी तरह से हटा नहीं है। सड़क जहां से शुरू होनी है वहां का बेजा कब्जा हटा नहीं है यही नहीं पाटीदार भवन की बाउंड्री भी बेजा कब्जा में बना है।
मंगला नाका चौक पर बढ़ती भीड़ और जाम को रोकने के लिए महावीर नगर मोड़ के पास से उसलापुर फ्लाई ओवरब्रिज तक 950 मीटर लंबी और 80 फीट चौड़ी नई सड़क बनेगी। यह मौजूदा उसलापुर रोड के बराबर होगी। महापौर रामशरण यादव व सभापति श्ोख नजीरुद्दीन ने सोमवार को रोड निर्माण का भूमिपूजन किया। महापौर श्री यादव ने इस साल अंत तक नई सड़क का निर्माण पूरा होने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि उसलापुर फ्लाई ओवरब्रिज और दूसरी ओर गौरव पथ, कलेक्टोरेट रोड की ओर से आने वाले वाहनों के कारण दिन में कई बार जाम की स्थिति बनती है। नई सड़क बनने से गौरव पथ की ओर से आने वाले हैवी ट्रैफिक को महावीर नगर से सीधे फ्लाई ओवरब्रिज की ओर डायवर्ट किया जा सकेगा।
गौरव पथ की ओर से आने वालों के लिए यह शार्टकट रोड होगी। इससे उसलापुर रोड पर वाहनों की भीड़ कम होगी और जाम से राहत मिलेगी। बता दें कि महावीर नगर से उसलापुर आरओबी तक खसरा नंबर 1552 की जमीन 1972-73 में रेलवे से निगम के अधीन है। सन 1928 में यहां से मुंगेली-कवर्धा-मंडला रेलवे लाइन का प्रस्ताव था। यह भूमि रविद्रनाथ टैगोर चौक पुराना बस स्टैंड, राजीव प्लाजा, सूर्या होटल होते हुए इमलीपारा रोड, लिक रोड, नेहरू नगर, नर्मदा नगर से महावीर नगर होते हुए उसलापुर के आगे तक है। महावीर नगर, दाऊ मेडिकल के पास से खसरा नंबर 1552 की जमीन उसलापुर रेलवे के आर-पार है। भूमिपूजन के अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, अजय यादव, भरत कश्यप, सुरेश टंडन, मनीष गढ़ेवाल, बजरंग बंजारे, पार्षद अब्दुल इब्राहिम, रामप्रकाश साहू, श्याम पटेल, सीमा घृतेश, सुनीता मानिकपुरी, निगम के भवन अधिकारी सुरेश शर्मा, निगम सचिव राजेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे।
00 जन्मदिन का केक भी कटा
भूमि पूजन के दौरान निगम कर्मचारियों ने महापौर का वहीं पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। निगम के कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर महापौर ने संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 24, 2026मोमबत्ती जलाकर के खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा, 11 हजार रुपए जप्त
रायपुरOctober 23, 2026प्रदेश की 170 बसों की परमिट रद्द, ब्लैक लिस्ट भी किया गया, बसों को चलाने पर होगी 6 महीने की सजा
बिलासपुरOctober 21, 2026टीएल की बैठक में CEO ने कहा सीएम हेल्पलाइन के आवेदकों से स्वयं चर्चा करें अधिकारी, निराकरण की जानकारी भी दें
बिलासपुरOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को मिली हरी झंडी, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी
