बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव ने गुरुवार को नगर निगम के जोन क्रमांक 5 के कार्यालय परिसर में 16 सफाई कर्मियों को हाथठेले का वितरण किया। इस मौके पर मेयर श्री यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मियों का बड़ा योगदान रहता है। सफाई कर्मियों की वजह से ही आज हमारा वातावरण स्वच्छ है और हम सभी शुद्ध हवा में सांसें ले रहे हैं। उन्होंने सफाई कर्मियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप लोगों की लगन और मेहनत से ही कई गंभीर बीमारियां पनपने से पहले ही समा’ हो जाती हैं। उन्होंने मोहल्लों का कचरा समय पर उठाने के लिए सफाई कर्मियों को प्रेरित भी किया। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में प्रत्येक वार्ड को 2-2 हाथठेले दिए जाएंगे। आज जोन क्रमांक 3, 4 व 5 के सफाई कर्मियों को हाथठेला का वितरण किया गया है। आने वाले समय में श्ोष जोन में भी वितरण किया जाएगा। नगर निगम ने सभी जोनों के लिए 15 लाख 96 हजार रुपए की लागत से 2०1 ठेले की खरीदी की है। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला, भरत कश्यप, एल्डरमैन काशी रात्रे आदि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026नवनियुक्त प्रदेश एनजीओ प्रभारी एस.एस.डी. बड़गैंया का बिलासपुर में किया गया सम्मान
बिलासपुरSeptember 9, 2026आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, भाई ने पकड़ लिया…, फिर बाड़ी में मिला शव, 2 महीने बाद पकड़ाए आरोपी
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
