निजी भूमि पर अवैध कब्जा, फिर अवैध प्लाटिंग कर बेच रहा प्लाट, बिल्डर के खिलाफ कलेक्टर को शिकायत

तखतपुर। सकरी तहसील क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत मेन्ड्रा में एक बिल्डर ने पहले तो निजी जमीन बलात कब्जा कर लिया। जमीन मालिक ने शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो बिल्डर का हौसला बढ़ा अब उसे प्लाटिंग कर धड़ाधड़ बेच रहा है। अब जमीन के मालिक कलेक्टर से लिखित शिकायत करते हुए बिल्डर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।
तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सकरी तहसील के ग्राम पंचायत मेन्ड्रा में पटवारी हल्का नंबर 42 भूमि खसरा नंबर 701/50 रकबा 0.0139 हेक्टेयर श्रीमती मधु लोधी और खसरा नंबर 701/53 रकबा 0.0139 हेक्टेयर रमेश कुमार सारथी एवं खसरा नंबर 701/54‌ रकबा 0.0093 हेक्टेयर ओमप्रकाश श्रीवास तथा खसरा नंबर 701/49‌ रकबा 0.0139 हेक्टेयर हुसैनी बेगम के नाम पर राजस्व रिकार्ड में दर्ज चला आ रहा है। इसी प्रकार से उपरोक्त आवेदक की निजी भूमि से लगा हुआ सेवक राम साहू की भूमि खसरा नंबर 701/5 व0701/10 रकबा क्रमशः 0.3080 हेक्टेयर एवं रकबा 0.1420 हेक्टेयर सैयद अरसद अली की भूमि खसरा नंबर 701/9 रकबा 0.0490 हेक्टेयर लक्ष्मीनाथ साहु की भूमि खसरा नंबर 701/46 रकबा 0.2350 हेक्टेयर स्थित है। इनकी भूमि से लगा हुआ शासकीय जमीन 701/4 रकबा 0.0890 हेक्टेयर हैं जहां पर हमारी भूमि स्थित है। मामले पर शिकायतकर्ताओं ने ज्ञापन में बताया है कि लक्ष्मीनाथ साहु राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है और इनकी पत्नी श्रीमती गायत्री साहु तिफरा से पार्षद भी है। अपने पद और पावर अनुचित लाभ उठाते हुए बल पूर्वक निजी भूमि एवं शासकीय भूमि पर कब्जा करके अवैध प्लाटिंग कर लिया है। इसके अलावा अपने आसपास के भूमि स्वामी सेवक राम साहू और सैयद अरशद अली से मिली भगत करते हुए तीनों आपस में सहमत होकर अपनी अपनी निजी भूमि में अवैध प्लाटिंग कर बेच रहे है। इतना ही नहीं बल्कि उनके द्वारा शासकीय एवं निजी जमीन पर किये गये अवैध कब्जा को हटाने हेतु कहें जाने पर विवाद करता है। इससे पीड़ित श्रीमती मधु लोधी पति नारद लोधी, रमेश कुमार सारथी पिता मिठाई लाल सारथी और ओमप्रकाश श्रीवास पिता विजय कुमार श्रीवास एवं हुसैनी बेगम पति सैयद समी नकवी ने उक्त अवैध प्लाटिंग करने वाले बिल्डर के खिलाफ कलेक्टर को लिखित शिकायत करते हुए तत्काल कार्रवाई किये जाने की मांग की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *