बिलासपुर। गोदाम की छत काटकर सिलेंडर और रेगुलेटर चोरी करने वाले 3 चोर को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों से 16 नग सिलेंडर और 40 रेगुलेटर जब्त किए है। जब्त समान की कुल कीमत 10,0000 रू बताया जा रहा है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि सुधीर कुमार कश्यप पिता तीरथ राम कश्यप उम्र 42 साल ग्रीन सिंटी खमतराई सरकंडा का रहने वाला है। ग्राम अकलतरी थाना रतनपुर में इंण्डेन गैस गोदाम का सचालन करता हैं। 5.05.2023 के थाना रतनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि गैस गोदाम में 27.04.2023 के दरमियानी रात में अज्ञात चोरो ने गोदाम के छत को काटकर 14 नग घरेलू गैस सिलेंडर, 01 नग व्यवसायिक गैस सिंलेडर और 40 नग गैस रेग्युलेटर कीमती 100000 रू को चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। थाना स्तर पर प्रआर प्रवीण कुमार पांडेय, आरक्षक रामलाल सोनवानी, आरक्षक अजय सोनी के टीम गठित कर चोरी की पतासाजी में लगाया गया। टीम मुखबीर तैनात कर अज्ञात चोर तथा सिलेंडर के हेराफेरी आस पास के ढाबा होटल पर निगरानी रखते हुये ग्राम गढवट के एआदतन बदमाश जग्गू बैसवाडे को कुछ दिनो से बेहिसाब खर्च करते हुए पाया गया। संदेह के अधार पर पुलिस द्वारा तलब कर पूछताछ करने पर अपने 02 अन्य साथी संदीप कश्यप, प्रदीप निर्मलकर निवासी गढवट के साथ मिलकर सिलेंडर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किये गये गैस सिंलेडर को मुख्य आरोपी जग्गू बैसवाडे के पोल्ट्री फार्म गढवट से शत प्रतिशत बरामद किया गया हैं। इसके बाद तीनो आरोपीयो को गिरफतार कर 06.05.2023 के न्यायालय में पेस किया गया है।
00 गिरफतार आरोपी
1 जग्गू बैसवाडे पिता राजेश मोहन बैसवाडे उम्र 24 साल साकिन ग्राम गढवट थाना रतनपुर
2 संदीप कश्यप पिता रामवतार कश्यप उम्र 21 साल साकिन ग्राम गढवट थाना रतनपुर
3 प्रदीप निर्मलकर पिता कमलनारायण निर्मलकर उम्र 23 साल साकिन गढवट थाना रतनपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
बिलासपुरJuly 25, 2026मिसेज इंडिया इंटरनेशनल क्वीन “एल्यूरिंग” 2026 का ताज जीतने वाली एंजेल ने कहा – सपनों की कोई उम्र नहीं होती, मुझे गर्व है कि मैं बिलासपुर का नाम रोशन किया
