बिलासपुर। ब्लाइंड मर्डर सहित कई संगीन मामले को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव सहित 08 पुलिसकर्मियों को ‘काॅप ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार दिया गया है। एसपी ने संदिग्ध आचरण के लिए एक कांस्टेबल को निलंबित और एक आरक्षक गोविंदा को सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया में शेयर करने पर लाइन अटैच किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारी को जहां हर माह ‘कॉप ऑफ द मंथ्’ पुरस्कार देकर सम्मानित कर रहे है तो दूसरी ओर कर्तव्य में कमी करने वाले पुलिसकर्मियों को दंडित भी कर रहे है। इस कड़ी में माह अप्रेल 2023 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज कॉप ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया। निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव प्रभारी, एसीसीयू को थाना चकरभाठा में मर्डर कर अंगभंग करने के आरोपी को पकड़ने एवं अन्य कई अंधे कत्ल के आरोपियों की धरपकड़ करने में उत्कृष्टता हेतु, उनि. ओम प्रकाश कुर्रे चैकी बेलगहना थाना कोटा को 2.5 क्विंटल गांजा घेराबंदी कर बरामद करने हेतु, प्र.आर. 571 दिलीप सिंह को पु.अ.कार्यालय कार्यालयीन कार्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु, प्र.आर 582 अजय चैरसिया थाना कोनी को पुन्नी बाई के कब्जे से 78 नग चांदी के पायल बरामद कर आरोपी की गिरफ्तारी करने के उल्लेखनीय कार्य हेतु, प्र.आर. 715 राकेश तिवारी थाना यातायात कोे यातायात संबंधी कार्यों को जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के सराहनीय कार्य हेतु, आर. 877 संजय कश्यप थाना कोटा को ग्राम मानपुर थाना कोटा में वृद्ध महिला की हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सराहनीय भूमिका हेतु, आर. 1488 शिवधन बंजारे थाना पचपेड़ी को 12 लाख रूपये मूल्य के स्वर्ण आभूषणों की चोरी के प्रकरण में सूझबूझ से बरामदगी कराने के सराहनीय कार्य हेतु, म.आर.1220 लक्ष्मी नेताम महिला थाना को सी.सी.टी.एन.एस. कार्य में उत्कृष्ट भूमिका हेतु सभी को कॉप ऑफ मंथ सम्मान से सम्मानित किया गया है। चुने गए कर्मचारियों को नगद इनाम एवं गुड सर्विस एंट्री व प्रशंसापत्र के साथ ही उनका फोटो समस्त पुलिस कार्यालयों और सभी थाना व चैकी के नोटिस बोर्ड पर पूरे माह के लिए लगा रहेगा। इससे दूसरे पुलिसकर्मी भी अच्छा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जनता से अच्छा व्यवहार, जिम्मेदारी एवम निष्ठापूर्वक कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को हमेशा सम्मानित किया जाएगा, वही अवैध काम में लिप्त व अनुशासनहीन आचरण करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किया जाएगी। माह अप्रैल में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में संदिग्ध आचरण के लिए कांस्टेबल बी अनिल राव तखतपुर को निलंबित किया गया है इसी तरह आरक्षक गोविंदा जायसवाल पचपेड़ी को सरकारी दस्तावेज सोशल मीडिया में शेयर करने पर लाइन अटैच किया गया है। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवम् कार्यालय के समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 19, 2026मोबाइल टॉवरों से तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 नाबालिग बच्चों के साथ 6 गिरफ्तार
बिलासपुरApril 19, 2026मध्य प्रदेश के तीन युवक बिलासपुर में बेचने लगे गांजा, 20 किलो गांजा के साथ तीनों गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026आबकारी विभाग की कार्रवाई, 75 लीटर महुआ शराब जप्त, दो महिलाएं गिरफ्तार
बिलासपुरApril 18, 2026चोरी के जेवर से गोल्ड लोन दे रहे है बैंक प्रबंधन, सराफा एसोसिएशन ने मैनेजरों को भी अपराधी बनाने की मांग की
