रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सीपत की भेंट-मुलाकात में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। जिसमे सीपत और मस्तूरी नगर पंचायत बनने और पचपेड़ी में कालेज खोलने जैसी घोषणाएं शामिल है।
मुख्यमंत्री ने मस्तूरी विधानसभा के लिए 96 करोड़ 99 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इसमें 22 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक राशि के 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 74 करोड़ 51 लाख रुपए से अधिक राशि के 66 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्राम पंचायत सीपत एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाने के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने खम्हरिया में पुलिस चौकी की स्थापना, मस्तूरी में संचालित अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 50-50 सीटों की वृद्धि करने, जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलने, ग्राम पंचायत कुकदा की मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में और धनिया व महमंद के हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने ग्राम पंचायत पेंड्री से खोरसी पहुंच मार्ग में पुल निर्माण सहित डामरीकरण, ग्राम सीपत में समेताभाठा से देवरहा मंदिर तक, सुखरीतालाब से सेमरिया बाबा आश्रम तक डब्ल्यूबीएम कराने, सीपत के नवाडीह चौक से पुराना दर्राभाठा रोड का डामरीकरण कराने की घोषणा भी की है। ग्राम दर्राभाठा में स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण, ग्राम जांजी में खाद्य भवन निर्माण, ग्राम बेलटुकरी में सीसी रोड एवं मिनी स्टेडियम निर्माण, ग्राम देवरी में नये पंचायत भवन का निर्माण, मस्तूरी मुख्यालय में विश्रामगृह का निर्माण कराने के साथ ही कुटेलाधाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकास कराने का निर्णय भी लिया गया।
भेंट-मुलाकात के दौरान राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैजनाथ चंद्राकर, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर, अरपा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण राय एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
बिलासपुरSeptember 13, 2026जयरामनगर के रेल्वे फाटक से 13 किलो गांजा जप्त, मटियारी की एक महिला समेत 4 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 13, 202625 सितंबर को एक स्वर में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, छत्तीसगढ़ के 1200 विद्यालयों में 11 बजे होगा सामूहिक गान
