गेंगवार : मैडी और गोलू के बाद दो और आरोपी पकड़ाए, अब तक मामले में 11 लोग हो चुके है गिरफ्तार

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने टेलीफोन एक्सचेंज रोड में गैंगवार और जानलेवा हमले के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि कल ही इसी मामले में हिस्ट्रीशीटर मैडी उर्फ रितेश निखारे और उसके दो साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
7/5/2022 की रात्रि हेवंस पार्क होटल के सामने अवैध हथियार से आरोपियों द्वारा पीड़ित भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए एक राय होकर फरसा नुमा हथियार से मारने के नियत से वार करने पर गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है। थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 135/23 धारा 147, 307, 294, 323, 506 पंजीबद्ध किया गया और विवेचना क्रम में STSC एक्ट की धारा 3(2)(v) & sec 3(2)(va) of sc st act, 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई।
एसटीएससी एक्ट और मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की विवेचना नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (भापुसे) के नेतृत्व में की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना तारबाहर और ACCU टीम को लगाया गया था। घटना स्थल निरीक्षण में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की पहचान हुई है। अब तक
तारबाहर पुलिस ने सिद्धार्थ शर्मा, फरीद अहमद, आयुष मराठा, एम वरुण, निकेत वर्मा और काव्य गढ़ेवाल समेंत कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार की जा चुकी है। मंगलवार के ही पुलिस ने एक फार्म हाउस से मैडी और इसके साथी को गिरफ्तार किया था।
प्राथमिक सूचना के आधार पर पुलिस ने छह आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। लेकिन हिस्ट्रीशीटर मैडी उर्फ रितेश निखारे (33) और उसके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच पता चला कि जरहाभाठा में रहने वाले रुपेश दूबे (35) ने मैडी और उसके साथियों को भागने में मदद की है। इस पर एसीसीयू की टीम ने संदेही रुपेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसमें उसने मैडी और उसके साथियों को मुंगेली जिले के ग्राम पुरान स्थित एक फार्म हाउस में छोड़ना बताया।
इस पर एसीसीयू के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक दीपक उपाध्याय, सरफराज खान और तरुण केशरवानी की टीम ने मौके पर दबिश दी। जवानों के पहुंचने पर मैडी और उसका साथी गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव(30) भागकर गन्ने के खेत में जाकर छुप गए। जवानों ने खेत में घेराबंदी कर आरोपित मैडी और गोलू को पकड़ लिया। पुलिस ने बुधवार को तीनों आरोपित की बरात निकालकर न्यायालय में पेश किया। यहां से न्यायालय के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया है।

00 बुधवार को गिरफ्तार आरोपी
1. आदित्य प्रकाश दुबे पिता अनिल कुमार दुबे उम्र 24 वर्ष पता झंडा चौक हेमू नगर थाना तोरवा बिलासपुर
2. सोनू माली पिता संतु माली उम्र 32 पता जबड़ा पारा थाना सरकंडा बिलासपुर छत्तीसगढ़

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *