बिलासपुर। सिंचाई विभाग के विद्युत यांत्रिकी विभाग में मरम्मत के नाम पर लूट मची हुई है। मोहदा एनिकट में जिस काम पर लाख रुपए से ज्यादा खर्च नहीं होता वहां 9 लाख 40 हजार रुपए खर्च किया गया है। बताया जा रहा है की जितनी राशि में मरम्मत किया गया है उतने में नया काम हो जाता।
बिल्हा विकासखंड के ग्राम मोहदा से मनियारी नदी गुजरती है। इसी गांव में एक एनीकट का निर्माण 2009—10 में किया गया था। इस एनीकट में आठ जलद्वार (गेट) लगाए गए हैं। सिंचाई विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण गेट में मरम्मत की जरूरत पड़ रही है। सिंचाई विभाग के सिविल सब डिवीजन के अनुविभागीय अधिकारी ने 24 अप्रैल 2022 को विद्युत यांत्रिकी लाइट मशीनरी नलकूप गेट उपसंभाग को मरम्मत के लिए पत्र लिखा था। एनीकट के गेटों की ग्रीसिंग—आयलिंग, एक गेट की मरम्मत और रेत हटाने कहा था। पत्र में कहा गया था कि गेट क्रमांक तीन का हेड एवं राड के अलावा समस्त गेटों की आयलिंग और ग्रीसिंग करने के लिए कहा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस पूरे काम में एक लाख रुपए के आसपास खर्च का अनुमान था। लेकिन यांत्रिकी विभाग ने 9 लाख 40 हजार रुपए खर्च किए है। विद्युत यांत्रिकी लाइट मशीनरी नलकूप गेट उपसंभाग सकरी ने 15 जून 2022 को तकनीकी स्वीकृति ले ली। इसकी लागत नौ लाख 53 हजार रुपये थी। इसके बाद अधिकारियों ने बेरोजगार इंजीनियर अंकिता शर्मा से नौ लाख 40 हजार रुपये में मरम्मत के लिए अनुबंध किया। विभागीय अधिकारियों की माने तो सात से आठ लाख रुपये में तो नया लग जाता। लेकिन अधिकारियों ने मरम्मत में ही साढ़े नौ लाख रुपये खर्च कर दिए। इस तरह अधिकारियों की ओर से शासन की राशि का दुरुपयोग किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 30, 2026संजू त्रिपाठी हत्याकांड : भाई और पिता समेत सभी 22 आरोपी दोषमुक्त
बिलासपुरOctober 29, 202625 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में पटवारी निलंबित, कलेक्टर की कार्रवाई, 25 हजार रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ था वायरल
बिलासपुरOctober 28, 2026रेत के अवैध परिवहन करने वाले को तीन साल का कठोर कारावास, 26 हजार रुपये का जुर्माना भी
बिलासपुरOctober 28, 2026अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों की छुट्टी
