बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में कर्नाटक चुनाव के नतीजे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कर्नाटक में हनुमानजी ने अधर्मियो पर अपने गदा से कड़ा प्रहार किया है। कर्नाटक की जनता ने बता दिया है की हनुमानजी किसके साथ है।
भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बिलासपुर पहुंचे भूपेश बघेल पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की आज शनिवार है और हनुमानजी का दिन है। बजरंगबली किसके साथ है आज कर्नाटक की जनता ने बता दिया है। अधर्मियों पर कर्नाटक में बजरंगबली ने अपने गदा से कड़ा प्रहार किया है। कहां सरकार बनाने का सपना देख रहे थे सैकड़ा भी पर नहीं कर पाए, दहाई के आंकड़े तक बड़ी मुश्किल से पहुंचे है। कांग्रेसमुक्त भारत की बात करने वाली भाजपा आज दक्षिण भारत से मुक्त हो चुकी है। धर्म के आड़ में राजनीति करने वालों पर हनुमानजी ने गदा से कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा की मोदी जी अपने नाम पर अपने आसू पर वोट मांग रहे थे लेकिन कर्नाटक की जनता ने बता दिया कि चुनाव आपके मन की बात पर नही लड़ा जाएगा बल्कि जनता के मन की बात पर लड़ा जाएगा। आने वाले समय में जनता अपने मुद्दों पर मतदान करेगी। भाजपा और उनके अनुषांगिक संगठन छत्तीसगढ़ में भी लगातार सामाजिक और धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का काम कर रही है लेकिन प्रदेश जनता उनकी बातों पर नही आ रही है। इस चुनाव ने यह भी साबित कर दिया है की मोदी जी का जादू अब खत्म हो चुका है। इसका आभास सबसे पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को हो गया है यही कारण है वो बुलडोजर की बात करते है और बुलडोजर की पहचान तो योगिजी की है। मतलब अरुण साव योगीजी को अपना नेता मान लिया है। अरुण मौसम वैज्ञानिक है उन्हे समझ में आ गया है की मोदीजी का जादू उतर रहा है और वो योगी के रास्ते पर चलने की बात करते है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश से आते है लेकिन विधानसभा चुनाव में अपनी साख नहीं बचा पाए थे। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे जी कर्नाटक से आते है उनके अध्यक्ष बनते ही बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस ने चुनाव जीता है। इस जीत की बुनियाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से रखी जा चुकी थी। उनकी यात्रा का इस चुनाव बहुत लाभ मिला है। इसके अलावा प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के सभा का भी लाभ मिला है। उन्होंने कहा की देश की जनता परेशान है मंहगाई से बेरोजगारी से, इसे दूर करने का काम किया है कांग्रेस की सरकार ने चाहे वो छत्तीसगढ़ में हो, राजस्थान में हो या फिर हिमाचल प्रदेश में हो।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 23, 2026करगी में मोहन पांडेय की हत्या : 6 आरोपी गिरफ्तार, होली में लकड़ी चोरी करने पर हुआ था विवाद
बिलासपुरMarch 23, 2026पूर्व महापौर पर घर में बुलडोजर चलवाने और जमीन हड़पने का आरोप, पूरा परिवार आ गए है सड़क में, पुलिस FIR भी नहीं लिख रही
बिलासपुरMarch 23, 2026अब लैलूंगा में मिला अफ़ीम की अवैध खेती, दो गिरफ्तार, लीलुंगा से मिला खेती के लिए बीज
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
