बलौदाबाजार। अम्बेडकर चौक मे एक चलती बोलेरो मे अचानक आग लग गयी। धुंआ निकलते देख ड्राइवर ने भाग कर अपनी जान बचाई। दमकल पहुंचने के पहले ही बॉलरों पूरी तरह से जल चुकी थी।
शहर की सड़कों पर रोक की तरह लोगों का आना जाना चल रहा था। गाड़ियां आ रही थी और जा रही थी। भीषण गर्मी के कारण 12 बजे के बाद गाड़ियों का आना जाना काम हो गया था। तभी सड़क में चल रही बोलेरो से धुंआ उठने लगी। ड्राइवर को इसका एहसास होते ही वह गाड़ी रोककर उतर गया। इसके कुछ मिनट बाद गाड़ी आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई लेकिन जबतक दमकल पहुंची बोलरो जल चुकी थी।
ड्राइवर ने बताया कि वह गाड़ी का कांच लगवाने जा रहा था इसी बीच गाड़ी से धुंआ निकलते दिखाई दिया, जिससे वह गाड़ी खडा़ कर दूर भागा और अपनी जान बचाई है। आग लगने का कारण भीषण गर्मी और शार्ट सर्किट हो सकता है। बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में पहले भी आगजनी की घटना हो चुकी है पर जिला मुख्यालय में फायर स्टेशन नहीं है। वह 12 किमी दूर है, इसलिए आग पर त्वरित काबू पाने मे दिक्कत होती है। लोगों की मांग है कि जिला मुख्यालय में ही फायर स्टेशन दिया जाए। फिलहाल मेन रोड की घटना से लोग काफी दहशत में रहे, वहीं अचानक आग लगने से ड्राइवर भी सहम गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
