रायपुर। दुर्ग पुलिस ने एक यात्री बस से 21 किलो सोना जब्त किया है। सोने की कीमत 15 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने बिल दिखाने पर सोना सराफा व्यापारियों को लौटा दिया गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर इतनी अधिक मात्रा में सोना एक यात्री बस से इतनी लापरवाही पूर्वक कैसे ले जाया जा रहा था।
दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया 13 मई को दोपहर 3 बजे नवीन ट्रेवल्स के कंडक्टर ने दुर्ग कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि, बस में गांजा सप्लाई किया जा रहा है। एक काले रंग के बैग में कई बंडल में पैकेट बनाकर उसे रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस बस स्टैंड दुर्ग पहुंची। पुलिस ने बस में रखे बैग को चेक किया तो वो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उस बैग में लगभग 15 करोड़ रुपए कीमत का 21 किलो सोना रखा हुआ था।
पुलिस ने तुरंत पूरे सोने को जब्त किया और थाने ले आई। इसके बाद सरफा एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सांखला थाने पहुंच गए। उनके साथ रायपुर के सन एन सन ज्वेलर्स और गोल्छा ब्रदर्स के संचालक भी थे। उन्होंने पूरे सोने का बिल दिखाया और बताया कि ये सोना मुंबई और जयपुर जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने सोना उनके हवाले कर दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 7, 2026मंत्रालय में नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, फर्जी नियुक्तिपत्र भी दिया, कैसे खुली पोल…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
