

बलौदा बाजार। पलारी में गोड़ा पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों का पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सड़क दुर्घटना में शोक व्यक्त किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्र के गोड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप वाहन और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई और पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में बच्चे, बुजुर्ग, महिला समेत लगभग 25 लोग सवार थे जो पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लटुवा लौट रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना से छह किमी आगे गोड़ा पुलिया के पास हादसा हो गया। पलारी पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल वे घटना स्थल पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी भिजवाया गया जहां उनका ईलाज जारी है। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मृतकों में धनेश्वरी, प्रभा, घनश्याम, शांति और हेमा ध्रुव के नाम सामने आए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वहीं, तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मासूम सहित तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 14, 2026श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, खरना कर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे का निर्जला व्रत
बिलासपुरNovember 14, 202615 नवंबर से धान खरीदी होगी शुरू, तैयारी पूरी, जिले के 1 लाख 36 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
