जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के रोगदा गांव में शराब पीते ही तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक सेना में जवान था और उसकी चार दिन पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया गई। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव में शराब पीने से भारतीय सेना में टेक्नीशियन के पद पर तैनात 32 वर्षीय नंदलाल कश्यप, गांव के ही 35 साल के सतीश कश्यप और 53 वर्षीय परस साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है की जवान नंदलाल इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। उसकी गांव में ही चार दिन पहले शादी हुई थी। उसने इसके चलते परिचितों के साथ खाने-पीने का कार्यक्रम रखा था। अपने परिचित सतीश और परस के साथ गांव के अवैध शराब विक्रेता हरप्रसाद के पास जाकर आज सुबह देसी शराब खरीदी। तीनों ने एक घर में बैठकर साथ ही शराब पी, पीने के बाद देखते ही देखते तीनों बेहोश हो गए। गांव वाले इसे देखकर घबरा गए। वे उसे तुरंत नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां उनका इलाज होता इसके पहले ही डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह मालूम हो पाएगी। जिस हरप्रसाद से तीनों ने शराब खरीदी, उसके बारे में बताया गया है कि आबकारी विभाग और पुलिस की मदद से वह काफी पहले से अवैध शराब की गांव में बिक्री करता है।
एक साथ तीन ग्रामीणों की मौत से गांव में तनाव की स्थिति है। इसके चलते वहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि शराब में जहर था। इसे जानबूझकर मिलाया गया या शराब ही अवैध थी, इस बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने कोचिये हरिप्रसाद को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ चल रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
