जांजगीर। नैला चौकी अंतर्गत मुंडा तालाब के पास एक युवती और 8वर्षीय युवक की लाश मिली है। दोनो लाश एक ही रस्सी में बंधा हुआ है और महिला के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है। पास में ही एक मारा हुआ खरगोश भी मिला है। देर शाम तक मृत युवक – युवती की पहचान नहीं हो सकी थी।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत आने वाले नैला चौकी क्षेत्र में एक मुंडा तालाब है। सोमवार की सुबह तालाब के किनारे गांव के कुछ लोगों ने कंबल में लिपटी हुई दो लाश देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो पाया कि लड़की उम्र करीब 24 साल है जबकि बच्चे की उम्र 8 वर्ष के आसपास है। लड़की की लाश अर्धनग्न अवस्था में थी। पुलिस मामले को हत्या का मन रही है क्योंकि दोनों के शवों को अज्ञात आरोपियों ने एक ही रस्सी से बांध दिया गया है, उसके बाद कंबल से ढककर फेंका गया है। दोनों ही शवों के मंुह से झाग निकला हुआ था इसके अलावा लड़की के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया है। लड़की के शव में चोट के निशान है। दोनो शव के कुछ दूर पर ही एक खरगोश भी मृत अवस्था में मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर दोनों मृतकों की शिनाख्त नही हो सकी है। जिसके बाद पुलिस दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। दोनों शवों की शिनाख्ती के लिये आस-पास के पुलिस स्टेशनों में तस्वीरें भेजी गई हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
