कवर्धा। जिला के बनगौरा से हत्या की दिलदहला देने वाली घटना सामने आई हैं। यहां एक व्यक्ति ने अपने बेटे की शादी की खुशियों के बीच अपने ही दो सगे भाईयों को कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी है। घर में शादी के बाद भोज का आयोजन किया गया था। परिवार के लोग खुशी में नाच गा रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी को छोटे भाईयों के साथ नाचते देख लिया। इसके बाद गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से दोनों भाईयों को काट दिया।
हत्या की ये सनसनीखेज वारदात कवर्धा जिला के तरेगांव थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक बनगौरा गांव में रहने वाले तिनहा बैगा के बेटे की शादी रविवार को संपन्न हुई थी। इसके बाद सोमवार को घर पर भोज का कार्यक्रम रखा गया था। शादी की खुशियों में लोग घर के आंगन में ढोल-नंगाड़े की थाप पर नांच रहे थे। इसी दौरान तिनहा बैगा की पत्नी और उसके 2 छोटे भाई जगत बैगा और टिकटु बैगा भी डांस कर रहे थे।दोनों भाईयों को पत्नी के साथ नाचता देखकर तिनहा बैगा आग बबूला हो गया। इस बीच जब काफी देर तक तीनों का नाच-गाना जारी रहा, तो आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी से दोनों भाइयों पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। इस हमले में मौके पर ही दोनों भाईयों की मौत हो गई।
घटना के दौरान तिनहा की पत्नी, जीजा सुखराम बैगा, बड़े भाई मोहतु बैगा ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने किसी की नहीं सुनी और बीच बचाव करने वालों पर भी हमला कर दिया। इस घटना को देखने के बाद घर में चीख पुकार मच गयी, लोग बचने के लिए भागने लगे। उधर इस घटना को देखने के बाद पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद शादी का जश्न मातम में बदल गया है। पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
