महासमुंद। पिथौरा वन परिक्षेत्र के वन अमले ने वन्य प्राणियों के शिकार के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया है। गिरफ्तार आरोपियों से जंगली सुअर का मांस 315 बोर का राइफल, 5 जिंदा कारतूस, एक हंसिया और दो टांगिया जब्त किया गया है।
वन विभाग का अमला जंगल में कितना एक्टिव है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है शिकारी जंगली सुअर का शिकार करते है, मांस निकालकर पकाते है, फिर खाते है और खाने के बाद आराम करते है… उसके बाद उन्हें शिकार की जानकारी मिलती है। जी हां मामला महासमुंद वनमंडल के पिथौरा वनपरिक्षेत्र का है। जहां अधिकारी को मुखबिर से सूचना मिली थी की भैसामुडा बांधा पिलवापाली मे कुछ लोगों ने वन्य प्राणियों का शिकार किया है। सूचना पर वन अमला जब मौके पर पहुंचा तो सभी आरोपी जंगली सुअर का शिकार कर उसे बनाकर खा लेने के बाद वही आराम कर रहे थे। वन विभाग के कर्मचारियों ने वहां मौजूद आरोपी त्रिलोचन नायक निवासी ग्राम लीमदरहा, कमल ध्रुव, महावीर यादव निवासी झुंनगाबारी, रामप्रसाद पटेल निवासी पिलवापाली को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक आरोपी साहनी निवासी पिलवापाली भागने मे कामयाब रहा। वन विभाग जहां फरार आरोपी की तलाश मे जुटा है। शिकारियों से वन अमले ने 315 बोर के रायफल व 5 जिंदा कारतूस मामले मे कार्यवाही हेतु पिथौरा थाना को सूचना दे दी गई है। पकडे गये आरोपी वन विभाग के अनुसार आदतन शिकारी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
