सूरजपुर (Chhattisgarh)। शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर महिलाओं के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई है। दोनो ग्रुप की महिलाओं एक दूसरे पर जमकर डंडे बरसाए। इस झगड़े में कई महिलाओं को चोट लगी है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सूरजपुर जिला मुख्यालय से लगे तिलसिवा गांव के गौठान के पास स्थित शासकीय जमीन पर दूसरे गांव से आए कुछ परिवारों ने पिछले कुछ दिनों से कब्जा कर घर बना रहे है। इसकी शिकायत गांव वालों के साथ ही गौठान संचालित करने वाली समूह की महिलाओं ने राजस्व अधिकारियों को दी थी। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए 16 तारीख तय की गई। सूरजपुर तहसीलदार अपने दल बल के साथ अतिक्रमण हटाने मौके पर आज पहुंची, कुछ देर तक चले शोर शराबे के बाद तहसीलदार मौके से चली गईं।
तहसीलदार के जाते ही गांव की महिलाओं ने दूसरे गुट पर धावा बोल दिया। दोनों गुटों में खूब मारपीट हुई। इस संघर्ष में कई महिलाओं को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है की तहसीलदार तिलसिवां गांव में अतिक्रमणक हटाने गई थी और अतिक्रमणकारियों को समय दिया था कि दो तीन घंटे में आप लोग अपनी स्वेच्छा से अपना सामान हटाकर व्यवस्थित कर लें। इस बीच गांव वालों और अतिक्रमणकारी आपस में लड़ लिए। इस लड़ाई में 10 से 12 महिलाओं को चोटें आई हैं। सभी को एमएलसी के लिए भेजा गया है। मामले में महिलाओं के द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिस पर न्यायसंगत कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
