अंबिकापुर (Chattisgarh)। छत्तीसगढ़ के कद्दावर मंत्री अमरजीत भगत के PA, पटवारी, कानूनगो समेत 21 के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। आरोपियों के ऊपर शासकीय जमीन को फर्जी तरीके से अपने नाम कराने फिर उसमे धान की फसल लेकर लाभ कमाने का आरोप है।
ईश्वरचंद यादव ने बतौली थाने में ग्राम भटके शासकीय जमीन पर कब्जा करने और अनाधिकृत रूप से फसल उगाकर बेचने की शिकायत की थी। शिकायत जब अधिकारियों तक पहुंची तो सभी आरोपियों को नोटिस जारी कर जमीन संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया था। लेकिन नोटिस का जवाब तय सीमा पर नहीं दे पाए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के PA भूपेंद्र यादव उसके पिता रामानंद यादव, भाई हेमंत यादव के अलावा भगमनिया, शशांक गुप्ता, प्रेमलता, अश्वनी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और उनके भाई अनूप गुप्ता, जय राम,सुंदर राम, सुभग राम, राम प्रसाद,जयेश गुप्ता, अनीता यादव, बीना गुप्ता और पटवारी कंच राम पैकरा कानूनगो जान बड़ा सहित 19 लोगों के खिलाफ धारा 120, 420, 467, 468,471 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। एक दूसरे मामले में ईश्वरचंद यादव की शिकायत पर बैगीन लोहार, अमित गुप्ता, पटवारी कंचराम पैंकरा, कानूनगो जान बड़ा के ख़िलाफ 120, 420, 467, 468, 471 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस तरह कुल 21 लोगों के खिलाफ जमीन घोटाले ले आरोप में जुर्म दर्ज किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
