रायगढ़। जिले के दियागढ़ गांव में बुधवार देर रात एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद से लोगों में दहशत है। महिला की शिनाख्त दुगती बाई यादव (55 वर्ष) के रूप में हुई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक दियागढ़ गांव की रहने वाली दुगती बाई यादव बुधवार रात अपनी बकरी की रखवाली के लिए घर के बाहर सो रही थी। रात के करीब 2 बजे आरोपी उसके घर में घुसा और उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार हो गया। घरवाले गोली की आवाज सुनकर बाहर निकले, तो महिला को लहूलुहान हालत में पाया। मृतका के बेटे ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मृतिका के पड़ोसी गोपाल यादव और उसके साथी केशव यादव पर हत्या करने का शक है। बताया जा रहा है की आरोपी आदतन बदमाश है और मृतिका के परिवार वालों के साथ पुरानी रंजिश भी थी।
पुलिस के अनुसार हत्या की सही वजहों का खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। आरोपी की तलाश के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने ये भी आशंका जताई है कि हो सकता है कि आरोपी ने घर में घुसने की कोशिश की हो, लेकिन महिला ने इसका विरोध किया हो, जिसके बाद उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी हो। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
