गरियाबंद। शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला विधायक सड़क हादसे में घायल हो गई है। विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमे सवार विधायक और उसका उसके पति को मामूली चोट आई है।
मैनपुर इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। विधायक रंजना साहू की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रंजना साहू घायल हो गई है, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान उनके पति डिपेंद्र साहू भी कार में मौजूद थे। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि धमतरी विधायक रंजना साहू अपने सहयोगियों के साथ बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी के परिवार की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। गरियाबंद जिला के मैनपुर से 18 किलोमीटर दूर सामने तेज गति से आ रहे हाइवा से बचने के लिए वाहन चालक ने जैसे ही सड़क किनारे गाड़ी को उतारा सड़क किनारे गड्ढे में गाड़ी गिरकर पलट गई। इस घटना में विधायक सहित लोगों को मामूली चोट आई है। जिनका उपचार मैनपुर के अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना के समय हल्की बारिश भी हो रही थी। वाहन में विधायक सहित पांच और अन्य लोग बैठे हुए थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
