शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख की नजर, लोग कहां आ रहे है कहां जा रहे, सब कुछ दिख रहा एक कंट्रोल रूम में..,

बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पिछले दिनों इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण करके गए है। इस सेंटर के शुरू होते ही शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से नजर रखने का काम शुरू हो गया है। हर आम और खास पर शहर के चौक चौराहों और सड़कों में लगे 523 कैमरों से नजर रखी जा रही है। कौन ट्रेफिक रूल तोड़ रहा है, कौन गलत जगह पर गाड़ी पार्क किया है, कौन कहां पर अपना सामान छोड़कर जा रहा है, कौन किसको धक्का मार रहा है, सब कुछ एक कंट्रोल रूम में लगे टीवी स्क्रीन में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर को कमांड करने के लिए एक शानदार सिस्टम ITMS मिल गया है। इस सिस्टम के माध्यम से न केवल अपराध पर नियंत्रण किया जा सकेगा बल्कि कहीं अपराध हो भी गया तो गुनहगारों के गिरेबान तक पुलिस को पहुंचने में मदद मिलेगी। कैमरों के माध्यम से अपराधी अपराध करके कहां और किस रास्ते से भाग रहा है सब कुछ देखा जा सकेगा। ट्रेफिक कंट्रोल आसान होगा, गलत पार्किंग करने वालों और ट्रेफिक रूल को तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना भी आसान होगा। शहर के अंदर कितनी और कौन सी गाड़ी एंट्री कर रही है और कौन सी गाड़ी शहर से बाहर निकल रही है सब कुछ रिकार्ड किया जा रहा है और वो भी कलर फिल्म के साथ। 173 करोड़ 41 लाख की लागत वाली आईटीएमएस प्रोजेक्ट के तहत तारबाहर थाना परिसर में निर्मित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर शुरू हो चुका है। इंटेलिजेंट ट्रैफिक एंड मैनेजमेंट सिस्टम के तहत निर्मित कमांड सेंटर के ज़रिए बिलासपुर अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सुव्यवस्थित हो गया है। साथ ही इस स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम से शहर का यातायात सुगम और व्यवस्थित होगा।
शुक्रवार को पत्रकारों को जानकारी देते हुए कमांड सेंटर के जनरल मैनेजर आईटी श्रीनिवास ने बताया की 15 जून तक कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग से शहर की निगरानी शुरू हो जाएगी। इसके लिए पूरी टीम काम कर रही है, योजना के अमल में आने से कोई भी ट्रैफिक नियम तोड़ नहीं पाएगा और अगर कोई ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है तो कैमरे के ज़रिए ट्रैस करके ई- चालान ऑटोमेटिक उसके पास पहुंच जाएगा। इसके साथ ही रांग साइड या नो पार्किंग में खड़े वाहनों को भी अलर्ट मैसेज भेजने के साथ ही चालान की कार्रवाई की जा सकेगी।
00 कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
तारबाहर थाना परिसर में लगभग 40 हजार वर्गफीट जगह में बने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल रूम में ग्राउंड फ्लोर के अलावा तीन और फ्लोर बनाया गया है। जिसमें से ग्राउंड से सेकेंड फ्लोर तक कमांड एंड कंट्रोल रूम संचालित होगा.तीसरे फ्लोर में पुलिस विभाग के साईबर सेल का कार्यालय संचालित किया जाएगा ।कमांड एंड कंट्रोल रूम में डिस्प्ले रूम,सर्वर रूम,बैकअप रूम,मीटिंग हाल, कांफ्रेंस हाल तथा टेक्निकल रूम, इसके अलावा ट्रेनिंग रूम भी तैयार किया गया है।
00 योजना एक नज़र में
लागत- 173 करोड़ 41 लाख
कंसालिडेटेड स्मार्ट साल्यूलेशन इंप्लीमेंटेशन प्रोग्राम के तहत बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड आईटीएमएस की सुविधा शहर को देने जा रही है। जिसमें शहरी यातायात का व्यवस्थित संचालन किया जाएगा और शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। योजना के तहत शहर में 43 स्थानों में 523 कैमरों के ज़रिए शहर की ट्रैफिक और अन्य चीजों पर निगरानी रखी जाएगी। जिसमें 208 सर्विलांस कैमरा, 212 आटोमेटिक नंबर प्लेट रीड(एनपीआर) विशेष कैमरे और 108 एविडेंस कैमरा लगाया गया है । 22 चौक चौराहों के अलावा शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। योजना के तहत 22 चौक चौराहों पर विशेष ट्रैफिक सिग्नल और पब्लिक एड्रेस सिस्टम(साउंड) भी लगाया गया है। इसके साथ ही शहर के दस प्रमुख स्थानों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के तहत ही स्मार्ट एलईडी बोर्ड भी लगाया गया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *