लव जेहाद में भाजपा पार्षद शामिल और VHP, बजरंग दल के कार्यकर्ता कर रहे थाने में बवाल, रतनपुर थाना प्रभारी भी आरोपी के साथ

बिलासपुर। लव जेहाद को लेकर रतनपुर थाने में बवाल हो रहा है। इस मामले में भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद और थाना प्रभारी की भूमिका संदिग्ध है। पहले तो भाजपा पार्षद और थाना प्रभारी ने मिलकर रेप पीड़ित युवती की मां को झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया ऊपर से भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद अपने भतीजे के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने के लिए पीड़िता पर दबाव बना रहे है। अब इस मामले को लेकर पूरा रतनपुर उबलने लगा है। क्योंकि भाजपा पार्षद लव जिहाद में शामिल है तो दूसरी ओर बजरंग दल और विश्वहिंदू परिषद के कार्यकर्ता आंदोलन कर रहे है। बड़ी संख्या में रतनपुर के लोग रतनपुर थाने में बवाल किया, थानेदार को चूड़ी भेंट की और सड़के बैठकर थानेदार को निलंबित करने की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस मामले को लेकर रतनपुर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
गौरतलब है कि रतनपुर के युवक शेख अफताफ़ मोहम्द लड़की के साथ काफी समय से दुष्कर्म कर रहा था, मार्च 2023 में मारपीट कर अधमरा कर रोड में फेंक दिया था। हाईवे पुलिस ने रोड से उठा कर रतनपुर थाने लाया। उसके बाद लड़की ने शेख अफताफ़ मोहम्द के खिलाफ बलात्कार व मारपीट की रतनपुर थाने में FIR दर्ज कराई। उसके बाद शेख अफताफ़ मोहम्द की गिरफ़्तारी पुलिस के द्वारा की गई थी और लड़के को जेल भेज दिया गया जो अभी भी जेल में है। शेख अफताफ़ मोहम्द की बुआ एवं चाचा रतनपुर में भाजपा पार्षद है उनके द्वारा बार-बार समझौते के लिए युवती और माँ को डरा, धमका रहे है। समझौता नहीं करने पर जान से मारने और झूठे केस में फसाने की धमकी देते रहे। समझौता नहीं किया तो शेख अफताफ़ मोहम्द की बुआ सकिरून परवीन ने अपने ही 10 साल के बेटे से शिकायत कराई है कि मेरी माँ ने बच्चे के साथ अश्लील हरकत की है। शिकायत 19/05/23 को बच्चे के द्वारा कराई गई जिस पर पुलिस ने तुरंत 19/05/23 को FIR दर्ज करते हुए मेरी माँ को तत्काल गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया और जेल भेज दिया है। शनिवार को ही युवती ने इसको लेकर शिकायत की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *