रतनपुर। रतनपुर बंद को व्यापारियों और वहां के नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला है। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से लेकर मंदिरों के भी दरवाजे नहीं खुले है। रतनपुर में हालत कर्फ्यू जैसा बना हुआ है। घरों से लोग नही निकल रहे है और बाहर सड़कों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
रेप पीड़िता की मां को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने के बाद उठे बवंडर से रतनपुर में कर्फ्यू जैसे हालात बन गए है। रतनपुर बंद को शतप्रतिशत समर्थन मिल रहा है। शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठान तो दूर की बात है घरों के दरवाजे तक नहीं खुले है। बिगड़े माहौल को संभालने के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शहर के सभी थानों के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के सभी थानों के थानेदारों की ड्यूटी रतनपुर में लगा दी गई है। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। रतनपुर की आबादी से ज्यादा पुलिस बल तैनात कर दिए गए है। कलेक्टर और एसपी पल पल की जानकारी ले रहे है। इधर रतनपुर बंद को व्यापारियों और आम नागरिकों का शत प्रतिशत समर्थन मिल रहा है लेकिन पुलिस अभी तक माहौल बिगाड़ने वाले थाना प्रभारी और भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। रतनपुर शहर के अंदर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है। महामाया मंदिर का दरवाजा बंद होने के कारण दर्शनार्थियों को जाने नहीं दिया जा रहा है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को बाईपास रोड से बाहर निकाला जा रहा है। मंदिर कैंपस की भी सारी दुकानें बाद है। गौरतलब है कि बलात्कार पीड़िता ने शनिवार को एसपी से शिकायत करते हुए रतनपुर थानेदार पर गंभीर आरोप लगाया है। अपने शिकायत में पीड़िता ने साफ शब्दों में कहा है की उसके साथ बलात्कार हुआ है। शिकायत पर आरोपी तो जेल में है लिकिन आरोपी के चाचा हकीम मोहम्मद जो भाजपा के पार्षद है लगातार केश वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है। केश वापस नहीं लेने पर उनकी मां के खिलाफ काउंटर केस दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया। इस पूरे मामले में रतनपुर थानेदार की भूमिका संदिग्ध है। पीड़िता के पक्ष में रहने के बजाए थानेदार आरोपी के पक्ष में कार्रवाई करते हुए पीड़िता की मां के खिलाफ ही काउंटर केस दर्ज कर दिया। यही नहीं चंद घंटे के अंदर महिला को गिरफ्तार करके जेल भी भेज दिया। इस कार्रवाई से पूरा रतनपुर उबल रहा है और शाम होते तक लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान तीन से चार घंटे तक बवाल होता रहा। अंत में नागरिकों के रविवार को रतनपुर बंद का एलान कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
