बिलासपुर। रतनपुर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए तीन सदस्यी टीम का गठन कर दिया गया है जिसमे एडिशनल एसपी ग्रामीण, एसडीओपी और सिविल लाइन थाना प्रभारी शामिल रहेंगे। फिलहाल रतनपुर में मामले को लेकर प्रदर्शन जारी है।
बलात्कार पीड़िता को झूठे मामले में फंसाकर जेल भेजने के मामले में रतनपुर बंद को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। पूरा रतनपुर बंद है हालत को संभालने के लिए गली-गली में पुलिस बल तैनात है। दूसरी ओर महामाया चौक के पास सड़क सड़क रोजगार रतनपुर के नागरिक प्रदर्शन कर रहे है। इस बीच एसपी संतोष कुमार ने रतनपुर थाने के प्रभारी कृष्णकांत सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। SP का यह फरमान आगामी आदेश तक जारी रहेगा। इसके अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यी टीम का गठन किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में यह टीम जांच करेगी। जांच दल में एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है। आदेशित किया गया है कि यह टीम घटनाक्रम व एफआईआर के सम्पूर्ण तथ्यों की जांच रिपोर्ट सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर खा है की दोषी व्यक्ति व लापरवाही पाए जाने पर पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 9, 2026बिस्तर में छिपा था मौत, 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डंसा
रायपुरSeptember 8, 2026रायपुर में पकड़ाया 7 क्विंटल गांजा, चार गिरफ्तार, दो ट्रक भी जप्त
महासमुंदSeptember 8, 2026लकड़ी तस्कर के घर मिला 81 लाख रुपए, मनीष अग्रवाल करता था खैर की लकड़ी का तस्करी
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब का सराहनीय कदम, अपोलो से हुआ MOU, पत्रकार और उनके परिजन का होगा रियायती दरों में इलाज, कार्पोरेट हेल्थ इंश्योरेंस की भी तैयारी
