बिलासपुर। रतनपुर की घटना के चार दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने हकीम मोहम्मद को सभी पदों से मुक्त करते हुए पार्टी से निलंबित कर दिया है। यही नहीं सात दिन के अंदर नोटिस का जवाब नहीं देने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता को समाप्त करने की चेतावनी दी गई है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने रतनपुर नगर पालिका के पार्षद हकीम मोहम्मद को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।
प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने हकीम मोहम्मद के नाम पत्र प्रेषित कर उससे 7 दिनों के भीतर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है और पार्टी से निलंबित करने की सूचना दे दी है। श्री केदार कश्यप ने पत्र में लिखा है कि प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के द्वारा रतनपुर की घटनाओं के मद्देनजर दिए गए निर्देश के तहत वे यह कार्रवाई कर रहे हैं। केदार कश्यप महामंत्री प्रदेश भाजपा ने रतनपुर नगर पालिका के पार्षद हकीम मोहम्मद से 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण जवाब मांगा है और उन्हें चेतावनी दी है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अथवा जवाब न मिलने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
गौरतलब है की पिछले दिनों रतनपुर की एक लड़की ने वहां के थाना प्रभारी कृष्ण कांत सिंह और भाजपा पार्षद हकीम मोहम्मद पर गंभीर आरोप लगाते हुए SP से शिकायत की थी। अपने शिकायत में लड़की ने कहा है की आफताब मोहम्मद नमक युवक उसके साथ लगातार बलात्कार करता आ रहा है। पीछले दिनों उसे मार पीट कर बीच सड़क में फेंक दिया था। हाइवे पेट्रोलिंग की पुलिस टीम ने उसकी जान बचाई। जब इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत की तो कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है। आरोपी के जेल जाते हो उसके चाचा हकीम मोहम्मद लगातार केश वापस लेने के लिए दबाव बना रहे थे। केश वापस नहीं लेने पर न केवल जान से मारने की धमकी दे रहे थे बल्कि झूठे केस में फसाने की बात करते थे। जब केस वापस नहीं लिया तो आरोपी के चाचा हकीम मोहम्मद और थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने झूठे केस में फंसाते उसकी मां को ही जेल भेज दिया। इस घटना के बाद आक्रोश से पूरा रतनपुर उबलने लगा था। शनिवार शाम को ही रतनपुर में प्रदर्शन होने लगा। थाना प्रभारी को चूड़ी भेंट की गई और रविवार को रतनपुर बंद करने का एलान कर दिया। रविवार को रतनपुर बंद को अभूतपूर्व सफलता मिली। एक भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान और मंदिर नहीं खुले। जबकि रतनपुर के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि दोपहर तक SP ने थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
