

बिलासपुर। भाजपा कार्यालय में सोमवार को धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, हर्षिता पांडे और जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस किया। इस दौरान सभी नेताओं ने एक स्वर में नरवा, गरवा, घूरवा बाड़ी योजना में 13 सौ करोड़ रुपए के घोटाला होने का आरोप लगाया। जब Democrecy.in ने पूछा की घोटाला हुआ है तो घोटाले की राशि किसके जेब में जा रही है ? तो कोई भी नेता सवाल का जवाब नही दे सके ? उल्टा कहने लगे जब गोठन जाओगे तो सब पता चल जाएगा।
चुनाव नजदीक आते ही घपले – घोटालों के आरोप प्रत्यारोप शुरू हो जाते है। इसकी शुरुआत हो चुकी है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता इन दिनों गौठानो का भ्रमण कर रहे है। दो – दो, चार – चार गोठनों का भ्रमण करने के बाद भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता रखी गई, जिसमे धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल, डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, हर्षिता पांडे और जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत शामिल हुए। पहले सभी नेताओं ने जिन गोठानों का भ्रमण किया उसकी जानकारी दी। हर्षिता पांडे ने सबसे ज्यादा दर्जनभर गोठान देखने को जानकारी दी और बताया कि उनके क्षेत्र में 80 गोठान है। इसी तरह सभी नेताओं ने अपने अपने क्षेत्र में 50 से लेकर 80 गोठान होने की जानकारी पत्रकारों को दी इससे यह स्पष्ट हो गया की गोठान बने है। कागज में गोठान बने है मौके पर नहीं बने है वाली बात किसी में नहीं कहा। भाजपा नेताओं ने इतना जरूर बताया कि गोठनो में बाउंड्री वॉल और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। भाजपा नेताओं का मुख्य आरोप है कि गोबर की खरीदी और वर्मी कंपोस्ट बेचने में गड़बड़ी हुई है। आम किसान गोबर नहीं बेच रहे है केवल डेयरी वाले बेच रहे है। इसके अलावा कही कही फर्जी गोबर खरीदे के भी आरोप लगाए। इसके अलावा लोगों को किसानों को जबरदस्ती वर्मी कंपोस्ट बेचने का आरोप लगाया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 14, 2026श्रमदान से चमका तोरवा छठ घाट, 1 किमी घाट पर गूंजी सेवा की झाड़ू, खरना कर व्रतियों ने शुरू की 36 घंटे का निर्जला व्रत
बिलासपुरNovember 14, 202615 नवंबर से धान खरीदी होगी शुरू, तैयारी पूरी, जिले के 1 लाख 36 हजार किसानों ने कराया है पंजीयन
बिलासपुरNovember 14, 2026भव्य महाआरती में उमड़ा जन सैलाब, 5100 दियों से रोशन हुआ छठघाट, जमकर हुई आतिशबाजी
बिलासपुरNovember 13, 2026छठ घाट के लिए पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट, ट्रैफिक से बचने के लिए सही जगह गाड़ी पार्किंग करने दिए निर्देश
