रायपुर। दो हजार करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाले की जांच कर रही ED ने IAS अधिकारी अनिल टुटेजा, इंडियन टेलीकॉम सर्विस के अफसर और आबकारी विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी अरुणपति (एपी) त्रिपाठी व कारोबारी अनवर ढेबर सहित अन्य की 121.87 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है।
छत्तसीगढ़ में ED लगातार बड़े व्यापारियों और अधिकारीयों पर अपना शिकंजा कस रही है। आज ED ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी दी हैं की शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी, अरविंद सिंह और विकास अग्रवाल के खिलाफ की गई जांच में मिली 121.87 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गई है।
जिसमें करीब 119 अचल संपत्तियां शामिल है। संपत्तियों में IAS अनिल टुटेजा से संबंधित 14 संपत्तियां शामिल हैं। जिनकी कीमत रु. 8.83 करोड़ रुपये है। वही अनवर ढेबर के संबंध में 69 संपत्तियां है। इसमें पहले एजेंसी नें ₹58 करोड़ की संपत्ति अटैच की थी यानी अब तक ₹180 करोड़ की संपत्ति अटैच हो चुकी है।
वही ED की गिरफ्तारी के बाद अब जेल में मौजूद काराेबारी अनवर ढेबर और त्रिपाठी के बीच हुए चैट की जानकारी निकाली जा रही है। कुछ खुफिया मीटिंग्स भी इनके बीच हुआ करती थीं। इसमें कारोबारी और कुछ नेताओं के शामिल होने की चर्चा है। चैट में कोडवर्ड में बात होने की खबर सामने आई है। इसकी जांच ED कर रही है। ईडी का दावा है कि जेवर एक ही डिस्टिलर के यहां से मिले हैं। इसके अलावा एक आरोपी के घर से 20 लाख रुपए का कैश मिला है। जिसका ईडी ने दस्तावेजों में उल्लेख किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
